Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वास्थ्य विभाग पंजाब में नये साल 2021 के आगमन पर तीन नये डायरैक्टर शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jan 2021

Last updated on: Jan 01, 2021, 00:00 IST

नये साल 2021 के आगमन के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में तीन नये डायरैक्टर शामिल किये गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब के पद पर डॉ. गुरिन्दरबीर सिंह, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) डॉ. आदेश कंग और डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (ई.एस.आई.) डॉ. ओम प्रकाश गोजरा की तरफ से पद संभाला गया। इस मौके पर मुख्यालय के समूह स्टाफ की तरफ से नवनियुक्त डायरेक्टरों का स्वागत किया गया और उनको विभाग के कामकाज में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया गया।जि़क्रयोग्य है कि डॉ. जी.बी. सिंह द्वारा अपनी सरकारी सेवा की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग में बतौर मैडीकल अफ़सर साल 1988 में की गई और साल 2013 में उन्होंने एस.एम.ओ. के तौर पर तरक्की हासिल की। फरवरी 2020 में तरक्की के उपरांत उन्होंने सिविल सर्जन बरनाला में अपनी सेवाएं दीं। मौजूदा समय में डायरैक्टर का पद संभालने से पहले वह जि़ला मोहाली में सिविल सर्जन के पद पर सेवा निभा रहे थे। इसके अलावा पब्लिक हैल्थ स्पैशलिस्ट के तौर पर काम कर चुके डॉ. जी.बी. सिंह ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ काम किया और अमरीका और फ्रांस में प्रशिक्षण हासिल किया है।

उनके द्वारा पद संभालने के उपरांत समूह कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाने की हिदायत की गई। डॉ. आदेश कंग, गायनीकालोजिस्ट ने अपनी सरकारी सेवा की शुरुआत साल 1988 में मैडीकल अफ़सर के तौर पर की और मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ में बतौर गायनीकालोजिस्ट सेवा निभा चुके हैं। उन्होंने साल 2013 में बतौर एस.एम.ओ. की तरक्की प्राप्त की और 2020 में बतौर सिविल सर्जन मोगा नियुक्त होने से पहले एस.एम.ओ. आई/सी एसडीएच खरड़, एस.एम.ओ. आई/सी सिविल अस्पताल मोहाली, डैजिग़नेटिड ऑफिसर (ख़ुराक) जि़ला लुधियाना में रहे और मौजूदा समय में वह सेफ्टी विभाग में स्टेट नोडल अफ़सर फूड के तौर पर सेवाएं निभा रहे थे। उनके पास सरकारी सेवा का बड़ा तजुर्बा है।इसी तरह डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (ई.एस.आई.) डॉ. ओम प्रकाश गोजरा द्वारा साल 1988 में सरकारी सेवा में बतौर मैडीकल अफ़सर शुरुआत की गई। साल 2020 में तरक्की के उपरांत सिविल सर्जन रहने के बाद वह राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण संस्था मोहाली में बतौर प्रिंसीपल नियुक्त हुए। इस मौके पर तीनों नव-नियुक्त डायरेक्टरों द्वारा समूह स्टाफ का उनकी तरफ से किये गए हार्दिक स्वागत के लिए धन्यवाद किया गया।

 

Tags: Punjab Admin , Director Health Services , Dr. Gurinder Bir Singh , Director Health and Family Welfare Punjab , Dr. Andesh Kang , Director Health Services Punjab , Dr. Om Prakash Gojra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD