Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने मिल्कफैड में 11 सहायक मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

मिल्कफैड द्वारा दो सालों में 125 अफसरों की की गई भर्ती, 540 तकनीकी पदों की भर्ती की प्रक्रिया जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Dec 2020

Last updated on: Dec 10, 2020, 00:00 IST

सहकारता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज 11 नौजवान उम्मीदवारों को मिल्कफैड द्वारा उत्पादन, गुणवत्ता यकीनी बनाने और खरीद के क्षेत्र से सम्बन्धित सहायक मैनेजरों के पदों पर नियुक्ति पत्र दिए। इसी दौरान स. रंधावा ने वेरका की चार किस्मों की ‘नेचुरल फ़्रूट आईस क्रीम’ भी लाँच की।यहाँ सैक्टर 34 स्थित मिल्कफैड के मुख्य दफ़्तर में हुए सादे परन्तु प्रभावशाली समारोह के दौरान संबोधन करते हुए स. रंधावा ने कहा कि कैंपस इंटरव्यू के द्वारा गुरू अंगद देव वैटरनरी एंड एनिमल सायंसज़ यूनीवर्सिटी लुधियाना से 11 नौजवान भर्ती किए गए हैं। यह अधिकारी दो साल ट्रेनी के तौर पर सेवाएं देंगे और प्रशिक्षण का समय पूरा होने के बाद इन अधिकारियों को सहायक मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया जायेगा। सहकारिता मंत्री ने बताया कि पिछले दो सालों के दौरान डिप्टी मैनेजर, सहायक मैनेजर और सीनियर ऐग्ज़ीक्यूटिव के 125 पदों पर भर्ती की गई है। इसके अलावा 540 तकनीकी पदों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।सहकारिता मंत्री ने आगे कहा कि कोविड-19 महामारी के समय लोगों को कुदरती असली फलों के साथ बनी आईस क्रीम मुहैया करने के लिए वेरका की चार किस्मों की ‘नेचुरल फ़्रूट आईस क्रीम’ लाँच की गई है। ज़्यादातर अन्य आईस क्रीम के ब्रांडों द्वारा बनावटी/सिंथैटिक फ़्रूट फ्लेवर इस्तेमाल किए जाते हैं जबकि इस समय वेरका द्वारा सबसे बढिय़ा नेचुरल असली फलों के मिश्रण को इस्तेमाल करके वेरका नेचुरल फ़्रूट आईस क्रीम की चार किस्में बनाईं गई हैं। यह आईस क्रीम 125 मिलिलीटर के कप में 40 रुपए की कीमत पर पीनट अमरूद, स्ट्राबेरी, लीची और मैंगो फ्लेवर में मार्केट में उपलब्ध होगी।

स. रंधावा ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के कारण जहाँ पूरा देश मंदी की मार बर्दाश्त कर रहा है तो राज्य की प्रगतिशील सहकारी संस्था मिल्कफैड ने लोगों की ज़रूरतों को पुरा करते हुए नए शिखरों को छूआ और अपनी सामथ्र्य को बढ़ाते हुए नये प्रोजेक्टों को पूरा किया जा रहा है। इस समय पर लुधियाना, जालंधर, मोहाली और पटियाला डेयरी में करीब 254 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टचल रहे हैं। इसके अलावा नाबार्ड और पंजाब सरकार के सहयोग से बस्सी पठाना में 138 करोड़ रुपए की लागत के साथ मेगा डेयरी के पहले पड़ाव का काम भी ज़ोरों पर चल रहा है। इसके अलावा मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए भी मिल्कफैड लगातार प्रयास कर रहा है।वित्त कमिश्नर सहकारिता श्री के. सिवा प्रसाद ने कहा कि सहकारी संस्था मिल्कफैड, मार्कफैड और शूगरफैड द्वारा कोविड-19 के कठिन समय के दौरान लोगों को ज़रूरी वस्तुओं की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किये गए। उन्होंने कहा कि इन सबके साथ सहकारी संस्थाओं द्वारा गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता।सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग ने कहा कि सहकारिता विभाग के लिए गर्व वाली बात है कि मार्केट में इसके उत्पादों की बहुत माँग है। मिल्कफैड के उत्पाद जहाँ लोगों की पहली पसंद है वहां गुणवत्ता मापदण्डों में भी यह उत्पाद खरे उतर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि विज्ञान और वातावरण केंद्र (सी.एस.ई.) द्वारा शहद की शुद्धता के करवाए गए प्रशिक्षण में से देश भर के 13 प्रमुख ब्रांडों में से सिफऱ् 3 ब्रांड ही पास हुए थे जिनमें से मार्कफैड का सुंदर शहद एक था।मिल्कफैड के एम.डी. कमलदीप सिंह संघा ने बताया कि वेरका द्वारा पिछले साल ‘नेचुरल वनीला मिल्क’ भी मार्केट में पेश किया गया था। कोरोना महामारी के समय में लोगों की माँग को मुख्य रखते हुए वेरका हल्दी दूध का उत्पादन शुरू किया गया है, जिसको आम जनता द्वारा बहुत बढिय़ा स्वीकृति मिल रही है। वेरका की तरफ से लोगों का वेरका के दूध की गुणवत्ता में और विश्वास बढ़ाने के लिए और आसानी के साथ बरतने और ट्रांसपोर्टेशन करने के लिए फलेवर्ड दूध पी.ओ. एक नयी प्लास्टिक बोतल के रूप में सभी बड़े रिटेल आउटलेट्स और वेरका बूथों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Milkfed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD