Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

महाराष्ट्र में 'भारत बंद' को मिली अच्छी प्रतिक्रिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Dec 2020

Last updated on: Dec 08, 2020, 00:00 IST

किसान संगठनों की ओर से बुलाए गए और विपक्षी दलों द्वारा समर्थित 'भारत बंद' को मंगलवार को महाराष्ट्र में अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसका ज्यादा असर ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला। आयोजकों और अधिकारियों ने कहा कि कहीं से भी हिंसा की कोई खबर नहीं आई है। शिवसेना नेता किशोर तिवारी, शिवसेना मंत्री अब्दुल सत्तार, एसएसएस नेता राजू शेट्टी, राकांपा नेता जयंत पाटिल, कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट, अखिल भारतीय किसान सभा के नेता अशोक धवाले और अजीत नवाले के अलावा सीपीआई-सीपीएम नेताओं ने बंद को 'सफल' करार दिया।हालांकि, राज्य भर के एपीएमसी में सुबह कोई लेन देन नहीं हुआ। लेकिन शहरों और कस्बों में दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला, क्यों खुदरा संगठनों ने खुद को बंद से दूर रखा था।ठाणे, पालघर, रत्नागिरि, रायगढ़, सिंधुदुर्ग के कोंकण जिलों के कई शहरों के अलावा, मराठवाड़ा, उत्तर और पश्चिमी महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्र ने बंद में भाग लिया, हालांकि आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही थीं।

मुंबई, नागपुर, पुणे, औरंगाबाद, नासिक, और कोल्हापुर जैसे प्रमुख शहरों में, सुबह के पीक-ऑवर में ट्रैफिक गतिविधि काफी हद तक सामान्य थी, हालांकि किसान संगठन स्वाभिमानी शेतकारी संगठन (एसएसएस) ने घोषणा की थी कि वह बाद में सड़क और रेल अवरोध स्थापित करेगा।ठाणे, पालघर, सोलापुर, पुणे, औरंगाबाद, नासिक और कुछ अन्य जिलों में समर्थकों द्वारा सड़क अवरोधक स्थापित किए गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस और सुरक्षा बलों ने हटा दिया।हालांकि, राज्य भर में थोक बाजारों के अधिकांश हिस्से बंद रहे, खुदरा सब्जी बाजार और स्थानीय विक्रेताओं को कुछ शहरों में सुबह के समय अपना व्यापार करते हुए देखा गया।अधिकांश सार्वजनिक बस सेवाओं, टैक्सियों, ऑटो-रिक्शा, एग्रीगेटर कैब, आवश्यक सामान ले जाने वाले कुछ भारी वाहनों का संचालन समान्य रूप से हुआ।कांग्रेस के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने मांग करते हुए कहा, "भाजपा को अपने अहंकार को छोड़ना चाहिए और तुरंत 3 कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए। इसे देश के किसानों को नष्ट करने के लिए बनाया गया है।"वहीं शिवसेना के मंत्री दादा भूसे ने कहा कि भाजपा को पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इन कृषि कानूनों को लागू करने से पहले किसान संगठनों से परामर्श करना चाहिए था।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस ने मुंबई, नागपुर, पुणे और अन्य शहरों में दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रदर्शन किया।

 

Tags: #TakeBackFarmLaws #IndiaSupportFarmerProtest #BharatBandh , Protest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD