Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मेडिकल मोबाइल यूनिट जीवन धारा को रवाना किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 Nov 2020

Last updated on: Nov 18, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां रिज से राज्य के दूर-दराज, दुर्गम और सुविधाओं के अभाव वाले क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मेडिकल मोबाइल यूनिट- जीवन धारा, मोबाइल स्वास्थ्य और आरोग्य केन्द्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश की प्रतिकूल भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में जीवन धारा एक महत्वपूर्ण कदम है। यह वैन मोबाइल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरूआत में 10 मोबाइल वैन संचालित की गई हैं। इनमें कांगड़ा, मण्डी, और शिमला जिलों को दो-दो और चम्बा, कुल्लू, सिरमौर और सोलन जिलों को एक-एक वैन उपलब्ध करवाई जाएगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य एवं आरोग्य वैन में विभिन्न बीमारियों के लिए निदान और परीक्षण की आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जीवन धारा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रदान की जाने वाली आवश्यक दवाइयां और अन्य सामग्री उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि जीवन धारा वैन में एक चिकित्सा अधिकारी, एक फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला टेक्निशियन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत होंगे। ये आरोग्य केन्द्र, चिकित्सा आरोग्य केन्द्र के उप-केन्द्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी/एएनएम के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। जीवन धारा मोबाइल स्वास्थ्य और आरोग्य केन्द्रों में रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और जांच सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश चिकित्सा मानकों में देश के उत्कृष्ट राज्यों में शामिल है। प्रदेश में वर्तमान में छः सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय और निजी क्षेत्र में एक महाविद्यालय कार्यरत है जबकि शीघ्र ही बिलासपुर के एम्स में भी स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और जीवन धारा मोबाइल चिकित्सा और आरोग्य केन्द्र इस दिशा में एक नया और बड़ा कदम है।जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर टीबी डिटेक्शन वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीबी रोगियों की पहचान शीघ्र सुनिश्चित करने के लिए छह अन्य टीबी डिटेक्शन वैन को सेवा में लगाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जीवन धारा कार्यक्रम पर फोल्डर भी जारी किया।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व में हिमाचल समृद्धि और खुशहाली की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में बहुत बेहतर है।स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने इस महत्वकांक्षी योजना की विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हिमाचल प्रदेश के मिशन डायरेक्टर डाॅ. निपुण जिंदल, आईजीएमसी, शिमला के प्रधानाचार्य डा. रजनीश पठानिया, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं भारत भूषण कटोच और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Medical Mobile Unit Jeevan Dhara , Ridge Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD