Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

'जंगलराज के युवराज' से अलर्ट रहना है : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोतिहारी , 01 Nov 2020

Last updated on: Nov 01, 2020, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को विपक्षी पार्टियों पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 'जंगलराज' वालों ने अगर बिहार की चिंता की होती तो बिहार विकास की दौड़ में इतना नहीं पिछड़ा होता। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि जंगलराज के युवराज से अलर्ट रहना है। छपरा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री ने समस्तीपुर और मोतिहारी में अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने जहां राजग सरकार के विकास कार्यो को गिनाया, वहीं विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा, ''महागठबंधन के साथ देश के टुकड़े करने वाले बाराती बनकर जुटे हुए हैं। इनको मौका मिला तो बिहार फिर से जंगलराज के खतरनाक दौर में पहुंच जाएगा। इसके लिए बिहार को सावधान रहना है। जंगलराज के युवराज से सभी को अलर्ट रहना है।''उन्होंने कहा कि जंगलराज वालों की चिंता अपनी बेनामी संपत्ति छिपाने की है जबकि राजग की चिंता गरीबों को पक्के घर बनाकर देने की है। जंगलराज वालों की चिंता लालटेन जलाने की है जबकि हमारा प्रयास घरों में दूधिया और चमकदार एलईडी पहुंचाने की है। उन्होंने कहा, ''आज बिहार प्रगति के जिस पथ पर है, उसे और मजबूत करना है। राजग के सभी साथी मिलकर अपनी सोच को साकार करने में जुटे हैं।

''प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गंगा में सबसे बड़ा पुल बन रहा है, एयरपोर्ट बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार उस अंधकार को पीछे छोड़ चुका है, प्रकाश और विकास की ओर चल पड़ा है, आत्मनिर्भरता की ओर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार, इसके गौरव और समृद्धि को फिर से पाने का कार्यक्रम है।प्रधानमंत्री ने महागठबंधन के दलों पर तंज कसते हुए लोगों को सवाधान किया, ''महागठबंधन के साथ देश के टुकड़े करने वाले बाराती बनकर जुटे हुए हैं। इनको मौका मिला तो बिहार फिर से जंगलराज के खतरनाक दौर में पहुंच जाएगा। इसके लिए बिहार को सावधान रहना है।''प्रधानमंत्री ने उपस्थित लोगों से पूछा, ''जंगलराज की विरासत, जंगलराज के युवराज क्या बिहार में उचित माहौल का विश्वास दे सकते हैं? जो वामपंथी, नक्सलवाद को हवा देते हैं, जिनका उद्योगों और फैक्ट्रियों को बंद कराने का इतिहास रहा है, वो निवेश का माहौल बना सकते हैं क्या?''प्रधानमंत्री ने कहा, ''जननायक कपर् ठाकुर जी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सत्ता के आसपास अवसरवादियों को शरण या तरजीह बिल्कुल नहीं मिलनी चाहिए। वरना वह मुझे नहीं तो मेरे बेटे या संबंधियों को भ्रष्ट करेंगे। कपर्ूी ठाकुर जी के बाद, बिहार के लोग इस बात को सच होते देखा है।'' उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कपर् जी की बात इन दलों के लोगों ने सुना होता, तो आज स्थिति ऐसी नहीं होती।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , New Delhi , Narendra Damodardas Modi , Patna , NDA , National Democratic Alliance , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD