Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मुख्यमंत्री द्वारा विपक्ष की ओर से मंत्रियों को निशाना बनाए जाने की आलोचना, रुझान को बताया शर्मनाक

कहा कथित एस.सी. वज़ीफ़ा घोटाले और नूरपुर ज़मीन मामले में कोई अनियमितता नहीं पाई गई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Oct 2020

Last updated on: Oct 21, 2020, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने विपक्ष द्वारा उनके मंत्रियों को निशाना बनाए जाने की कड़ी आलोचना करते हुए इस रुझान को शर्मनाक बताया है। बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने साफ़ कर दिया कि एस.सी. वज़ीफ़ा घोटाले और नूरपुर ज़मीन मामलों सम्बन्धी दोषों की जांच में कोई अनियमितता नहीं पाई गई।उनके मंत्रियों और सरकार की छवि को खऱाब करने की विपक्ष की कोशिशों को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टियाँ अनावश्यक इल्ज़ाम लगाकर घटिया स्तर की राजनीति कर रही हैं। मुख्यमंत्री विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही के दौरान दख़ल देकर अपनी बात कह रहे थे।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एस.सी. वज़ीफ़े के मुद्दे की जांच तीन अतिरिक्त मुख्य सचिवों द्वारा की जा चुकी है जिनको फंड के वितरण में कोई अनियमितता नहीं मिली। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष द्वारा ऐसी मीडिया रिपोर्टों के आधार पर उनके मंत्रियों को निशाना बनाया जा रहा है जिनका कोई आधार नहीं है।शिरोमणि अकाली दल के विधायक पवन कुमार टीनू, विपक्ष के नेता हरपाल चीमा और लोक इन्साफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने आज सदन में यह मुद्दा उठाते हुए मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के इस्तीफे की माँग की जिनको कि तीन आई.ए.एस. अधिकारियों की समिति द्वारा, जोकि कथित वज़ीफ़ा घोटाले की जांच के लिए बनाई गई थी, क्लीन चिट दे दी गई है।नारेबाज़ी और शोरगुल के दौरान अकाली सदन के बिल्कुल बीच आ गए और स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को बताया कि जब तक उनके द्वारा स्पीकर पर ज़ोर से चिल्लाने के लिए माफी नहीं माँगी जाती, तब तक उनको बोलने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।राजनैतिक लाभ लेने के लिए सदन की मर्यादा को भंग करने के विपक्ष के कुछ विधायकों द्वारा अपनाए जाते रुझान की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने ऐसे व्यवहार की विधानसभा की परंपराओं पर पडऩे वाले प्रभाव संबंधी चिंता ज़ाहिर की।यह बताने योग्य है कि एस.सी. वज़ीफ़ा घोटाले में 64 करोड़ रुपए की अनियमितताओं के इल्ज़ाम सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विनी महाजन को इस सम्बन्धी गहराई से जांच करवाने के निर्देश दिए थे। खाद्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा के नेतृत्व वाले तीन अफसरों के पैनल द्वारा दिए गए निष्कर्षों के आधार पर मुख्य सचिव की रिपोर्ट में मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को क्लीन चिट दे दी गई थी।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Farmer Laws , Agriculture Bills , Farmers Bills , MSP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD