Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

देश में अमन व कानून की बहाली के लिए बलिदान होने वाले पुलिस जवानों को हमेशा याद रखेगा देश : अपनीत रियात

पुलिस लाइन में शहीद पुलिस जवानों व अर्ध सैनिक बलों को याद करते हुए दी श्रद्धांजलि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Oct 2020

Last updated on: Oct 21, 2020, 00:00 IST

पंजाब पुलिस जिला होशियारपुर की ओर से आज पुलिस लाइन होशियारपुर में देश के शहीद पुलिस जवानों व अर्ध सैनिक बलों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात व एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल के नेतृत्व में पुलिस जवानों की ओर से हथियार उल्टे कर शोक सलामी दी गई व सभी अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों की ओर से दो मिनट मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस शहीदी दिवस परेड(पुलिस कोमोमोरेशन डे परेड) की ऐतिहासिक महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को हाट स्प्रिंग(लद्दाख) में चीनी फौजियों की ओर से घात लगाकर किए हमले में सी.आर.पी.एफ के 10 जवानों के शहीद होने की याद में यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में ड्यूटी के दौरान सैंकड़ों अधिकारियों व कर्मचारियों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बलिदान दिया व जान की परवाह न करते हुए देश में दोबारा अमन व कानून की बहाली लाने में योगदान डाला। उन्होंने कहा कि आज का दिन इन शहीदों के परिवारों के गौरव को बढ़ाने व पुलिस फोर्स की ओर से उनके हर दुख-सुख में डट कर खड़े होने के प्रण को दोहराने के लिए मनाया जाता है।एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने कहा कि हर वर्ष देश की अंदरुनी, एकता व अखंडता की रक्षा करते हुए शहादत का जाम पीने वाले देश के समूह पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के जवानों की कुर्बानी को सजदा करने के लिए इस शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने देश के हिंसाग्रस्त इलाकों में आतंकवाद विरोधी लड़ाई के दौरान अपनी जान की कुर्बानी देकर अमन कानून बहाल रखा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 1 सितंबर 20019 से 31 अगस्त 2020 तक भारत में कुल 264 पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हैं।इस मौके पर एस.पी रमिंदर सिंह, एस.पी रविंदरपाल सिंह संधू, ए.एस.पी गढ़शंकर तुषार गुप्ता, डी.एस.पी. दसूहा मनीष कुमार,  डी.एस.पी. सिटी जगदीश राज अत्री, डी.एस.पी टांडा दलजीत सिंह खख, डी.एस.पी मुकेरियां रविंदर सिंह के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Navjot Singh Mahal , 61st Police Commemoration Day , Punjab Police , Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD