Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मंत्रिमंडल ने दी 'स्टार्स' परियोजना को मंजूरी, राज्यों को बेहतर शिक्षा के लिए मिलेगी मदद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Oct 2020

Last updated on: Oct 14, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को विश्व बैंक द्वारा समर्थित 'स्टार्स' परियोजना को मंजूरी दे दी, जो राज्यों को शिक्षा के मामले में सहयोग करेगी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत नई योजना के तौर पर स्टार्स प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा। कुल छह राज्य इसके दायरे में आएंगे, जिनमें हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल और ओडिशा शामिल हैं।विश्व बैंक समर्थित कार्यक्रम को राज्यों के लिए टीचिंग-लनिर्ंग एंड रिजल्ट्स (स्टार्स) के रूप में जाना जाता है। केंद्र ने कहा कि इस परियोजना की लागत विश्व बैंक की वित्तीय सहायता 50 करोड़ डॉलर की राशि के साथ ही कुल 5,718 करोड़ रुपये आएगी।इसके तहत राज्यों को शिक्षा ढांचे में सुधार के लिए विकास, क्रियान्वयन और मूल्यांकन आदि क्षेत्रों में सहायता की जाएगी।इस परियोजना का लक्ष्य तीन से आठ वर्ष की आयु के बच्चों के बीच मौलिक साक्षरता और समझ में वृद्धि करना होगा। जावड़ेकर ने कहा कि परियोजना के पीछे मुख्य विचार 'लनिर्ंग आउटकम' है।

 

Tags: Prakash Javadekar , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Environment Forest and Climate Change

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD