Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुरलीधरन पर फिल्म को लेकर ट्रोल हुए विजय सेतुपति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Oct 2020

Last updated on: Oct 14, 2020, 00:00 IST

तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता विजय सेतुपति की आगामी फिल्म 800 के मोशन पोस्टर को जब से लॉन्च किया गया है, तब से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह फिल्म मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक है, जिसमें सेतुपति महान श्रीलंकाई स्पिनर की केंद्रीय भूमिका में हैं। सेतुपति के प्रशंसक इस बात से नाराज हैं कि उन्होंने तमिल मूल के ऐसे क्रिकेटर की भूमिका को चुना है, जिन्होंने उन कथित अत्याचारों के खिलाफ कभी बात नहीं की, जो कि श्रीलंकाई सरकार द्वारा देश में तमिल लोगों की आबादी को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा था। यूजर्स 'शेमऑनविजयसेतुपति' जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल कर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "एक कलाकार के तौर पर विजय सेतुपति की हमेशा सराहना की है, लेकिन अब उन्होंने उस राजद्रोही के जीवन इतिहास के लिए हामी भर मेरे मन से अपनी इज्जत खो दी है। उन्होंने आधुनिक समय के तानाशाह राजपक्षे का खुलकर समर्थन किया है। मुरली ने खुद कहा है कि 2009 उनके जीवन का सबसे खुशनुमा साल रहा है। शेमऑनविजयसेतुपति।" किसी और ने लिखा, "सिंहल सरकार ने ईलम में दो लाख तमिलों का नरसंहार किया है। विजय सेतुपति को इस दर्द का एहसास नहीं है और उनका यही कदम इस बात का सबसे बड़ा सबूत है। हैशटैगशेमऑनविजयसेतुपति हैशटैगतमिलबॉयकटविजयपसेतुपति।"

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Tamil star Vijay Sethupati , Tamil , Vijay Sethupati , Muralitharan , Muttiah Muralitharan , 800 , Sri Lanka spinner

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD