Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, प्रदूषण पर गुरुवार को बैठक करेंगे 5 राज्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Sep 2020

Last updated on: Sep 29, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि राज्य के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक प्रदूषण के मुद्दे पर गुरुवार को होगी। उन्होंने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि प्रदूषण 2-3 महीने तक रहता है और इसका एक भौगोलिक कारण भी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदूषण रोकथाम के लिए कई उपाय किए गए हैं।जावड़ेकर ने कहा कि वायु प्रदूषण राज्य की सीमाओं के अनुरूप नहीं, बल्कि एयर शेड के अनुसार प्रभावित करते हैं, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और अन्य शहर प्रभावित होते हैं। इस गुरुवार को होने वाली बैठक में पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पर्यावरण मंत्रियों और पर्यावरण सचिवों द्वारा भाग लिया जाएगा। इनमें दिल्ली, पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रमुख, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और डीडीए, एनडीएमसी जैसे निगम निकायों के प्रमुख भी उपस्थिति में होंगे। यह बैठक वर्चुअल तौर पर आयोजित की जाएगी। मंत्री ने कहा, "सभी एजेंसियों को 2016 में लघु, मध्यम और दीर्घकालिक योजनाएं दी गई थीं। गुरुवार की बैठक में किए गए कार्यो की समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षो में सीपीसीबी के काम की समीक्षा भी की जाएगी। राज्यों द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा भी की जाएगी।" जावड़ेकर ने कहा कि इस साल अब तक आठ बैठकें हो चुकी हैं। इनमें कैबिनेट सचिव, प्रधान सचिव के साथ एक-एक और पीएमओ के सलाहकार और पर्यावरण सचिव कुछ बैठकें कर रहे हैं। सीबीसीबी ने अब तक 4 बैठकें की हैं। मंत्री ने वायु गुणवत्ता सूचकांक शुरू करने, बदरपुर और सोनीपत में बिजली संयंत्रों को बंद करने, परिधीय एक्सप्रेसवे, बीएस 6 वाहन, कूड़ा प्रबंधन नियम, इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी देने जैसे कई पहलों को सूचीबद्ध करने का दावा किया है।

 

Tags: Prakash Javadekar , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD