Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

प्रदेश व केन्द्र सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार करने के लिए कार्यकर्ता ब्रेंड एम्बेसेडर के रूप में कार्य करें : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मण्डी , 03 Sep 2020

Last updated on: Sep 03, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी के विपाशा सदन में भाजपा संगठनात्मक जिला मण्डी के पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार करने के लिए उन्हें ब्रेंड एम्बेसेडर के रूप में कार्य करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। मिशन रिपीट की सफलता के लिए कोरोना महामारी के इस दौर में पार्टी कार्यकर्ताओं को और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन और सरकार की कार्य प्रणाली में सुधार के लिए वे खुलकर अपने सुझाव सामने रखें।जय राम ठाकुर ने कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि वे विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल का हिस्सा हैं। भाजपा की इस कामयाबी का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और समर्पण की भावना को जाता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जनता के साथ पार्टी पदाधिकारियों का व्यवहार बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य और इसकी जनता के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनके फलस्वरूप समाज के हर वर्ग के जीवन में आशातीत बदलाव आएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश का नेतृत्व विश्व के सबसे लोकप्रिय और कुशल नेता कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी कुछ वर्षों में भारत को विश्व शक्ति के तौर पर उभारेंगे। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का नेतृत्व यहां के धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं। इस लिए यह आवश्यक है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता नए जोश के साथ भाजपा को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करे।राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इस बैठक के आयोजन का मुख्य लक्ष्य सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाना और राज्य सरकार के कार्यक्रमों के बारे में पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया लेना है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलनों और त्रिदेव सम्मेलनों आदि के माध्यम से राज्य में पार्टी के आधार को मजबूत बनाने में सहायता मिली है। इन गतिविधियों से लोकसभा चुनाव और विधानसभा उप-चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत प्राप्त करने में भी सफलता मिली।सांसद रामस्वरूप शर्मा ने केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने भी गरीबों के कल्याण के लिए कई कल्याण और विकास केन्द्रित योजनाएं आरम्भ की हैं।प्रदेश भाजपा के संगठन सचिव पावन राणा ने इस अवसर पर अपने विचार सांझा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के सुझाव दिए।भाजपा राज्य महासचिव राकेश जम्वाल ने कहा कि संगठनात्मक जिला मंडी के सभी पांचों मंडलाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके मंडलों में लाभार्थी रैलियां शीघ्र आयोजित की जाएं।संगठनात्मक जिला मण्डी भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।इस अवसर पर पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव सांझा किए।द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, जोगिन्द्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, बाल विकास परिषद् की महासचिव पायल वैद्य सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Vipasha Sadan Mandi , Mandi News , Mandi , Ram Swaroop Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD