Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा एलपीयू का आर्किटेक्ट विद्यार्थी डिजाइनिंग के लिए सम्मानित

एलपीयू का छात्र सनी छेत्री जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय "डिजाइन कॉन्क्लेव 2020" प्रतियोगिता में 'एनवलप डिजाइन' प्रतियोगिता में विजेता बनकर उभरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर/जयपुर , 01 Sep 2020

Last updated on: Sep 01, 2020, 00:00 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनूठी डिजाइनिंग विशेषज्ञता के लिए  लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के चतुर्थ वर्ष आर्किटेक्चर के छात्र  सनी  छेत्री  को प्रथम पुरस्कार से विर्चुअली पुरस्कृत किया है । जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय "डिज़ाइन कॉन्क्लेव 2020" प्रतियोगिता में सनी ऑनलाइन एनवलप डिज़ाइन 'प्रतियोगिता में विजेता बनकर उभरा। कई विवरणों के इस 'विजेता' डिजाइन का अब आधिकारिक तौर पर राजस्थान सरकार द्वारा उपयोग किया जाएगा। कॉन्क्लेव 2020 को राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन आयोजित किया गया था।तीन दिनों में प्रस्तुत किये जाने वाले अंतिम डिजाइन का थीम "आईटी रेवोलुशन" था । स्मार्ट कौशल के साथ, कोलकाता से सनी छेत्री के नेतृत्व में एलपीयू छात्रों की टीम, जिसमे एलपीयू का ही मेघालय से एक अन्य छात्र ब्रायन उमवी भी शामिल था, द्वारा विजय हासिल की गई और वे देश भर से प्राप्त कई प्रविष्टियों में सर्वश्रेष्ठ रहे। यह शानदार डिजाइन बहुत ही आकर्षक भी है। इस पर हिंदी में दो टैगलाइन भी लिखी हैं- "भविष्य की सोच क्रांति की ओर" तथा  "सूचना तकनीक क्रांति"। एलपीयू के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन में सभी शिक्षकों की सलाह, समर्थन, और प्रेरक भावना की सराहना करते हुए, सनी ने साझा किया कि ऐसी शक्तियों के कारण ही कठिन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यह विजय संभव हो सकी है।डिजाइन के बारे में बात करते हुए, सनी ने बताया कि डिज़ाइन में बहु-रंग नेशनल तिरंगे से लिये गये हैं, और इसका सर्कल भविष्य की पीढ़ियों के लिए क्रांति को कभी समाप्त नहीं करने का संकेत देता है। “एक नियमित रूप से बढ़ते देश के रूप में, भारत कई क्रांतियों का देश है, चाहे वह स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, अंतरिक्ष में या वर्तमान में आईटी सेक्टर में हों। इसी तरह यह डिजाइन भी क्रांति का ही प्रतीक है|”सेंटर ऑफ डिजाइन एक्सीलेंस की श्वेता चौधरी और सचिव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, श्रीमती मुग्धा सिन्हा (आई ऐ एस) के हस्ताक्षर के तहत, सनी को राजस्थान सरकार से प्रथम पुरस्कार के रूप में ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ प्राप्त हुआ है।वास्तव में, टैगलाइन "बिल्ड फ्यूचर, थ्रू बिल्डिंग्स ऑफ फ्यूचर" के साथ, एलपीयू का स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन अपने विद्यार्थियों को डिजाइन, इनोवेशन और सृजन करना सिखाता है। स्मार्ट शहरों, स्थायी भवनों और समकालीन इंटीरियर के युग में, यह महत्वपूर्ण डिजाइन दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करके शिक्षार्थियों का पोषण करता है। यह कुशल प्रोफेशनल बनाता है जो स्नातक होने से पहले ही जॉब प्राप्त करने में सक्षम हो जाते हैं।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Jaipur , Design Conclave 2020 , Sunny Chhetri , Rajasthan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD