Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जागरुकता ही कोरोना पर पाई जा सकती है फतेह, अफवाहों से सावधान रहें लोग : अपनीत रियात

जिले में कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान सिविल व पुलिस अधिकारियों को एकजुटता के साथ काम करने की अपील की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Sep 2020

Last updated on: Sep 01, 2020, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले में कोविड-19 की रोकथाम के लिए सिविल व पुलिस प्रशासन की ओर से जिस तरह मिलजुल कर काम किया जा रहा है, उसके बेहतर परिणाम आने शुरु हो गए है। वे आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में कोविड-19 संबंधी किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिले के सिविल व पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कोविड-19 के साथ-साथ अनलॉक-4 की हिदायतों को सख्ती से लागू करवाने के निर्देश भी दिए।डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान निजी अस्पतालों को कोविड-19 पाजीविट मरीजों को सभी जरुरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों की भी जिम्मेदारी बन जाती है। उन्होंने इंडियन मैडिकल एसोसिएशन(आई.एम.ए) की प्रंशसा करते हुए कहा कि इनकी ओर से लगातार प्रशासन को सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में आई.एम.ए. कोविड-19 पाजीटिव मरीजों की सुविधा के लिए सैंट जोसेफ अस्पताल में लैवल-2 व लैवल-3 की सुविधा देने जा रही है, जो कि जल्द ही शुरु हो जाएगी। उन्होंने कहा कि  जिला वासी लैवल 1,2 व 3 के अस्पतालों की जानकारी, इन अस्पतालों में बैड की सुविधा व एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस की जरुरत पडऩे पर पर हैल्पलाइन नंबर 01882-252170 पर संपर्क कर सकते हैं।  

अपनीत रियात ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले में सैंपलिंग को जहां बढ़ा दिया गया है वहीं कांटेक्ट ट्रेसिंग भी विभाग की ओर से जारी स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर(एस.ओ.पी) के अनुसार की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अगर किसी स्थान पर कोविड-19 की टैस्टिंग को लेकर अगर कोई विरोध करता है तो उसे जागरुक किया जा रहा है, इसके बावजूद अगर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से कोई दुव्र्यवहार करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी र्कारवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के समूह एस.डी.एम्ज व डी.एस.पीज को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन में संयुक्त रुप से दौरा करें और लोगों को टेस्टिंग करवाने के प्रति उत्साहित भी करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिला विकास व पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे बी.डी.पी.ओज के माध्यम से गांवों में लोगों को टैस्टिंग के प्रति जागरुक करें।एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने कहा कि जिले में सिविल व पुलिस अधिकारी एकजुटता से काम कर रहे हैं और वे उम्मीद करते हैं कि जल्द ही कोरोना के फैलाव पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। उन्होंने समूह पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अनलॉक-4 की हिदायतों का सख्ती से पालन करने के साथ-साथ अगर उनके ध्यान में कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने का मामला सामने आता है तो सख्त कार्रवाई करें।इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पंचाल, एस.पी(जांच) आर.पी.एस संधू, एस.पी(डी) रमिंदर सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन, एस.डी.एम. गढ़शंकर हरबंस सिंह, एस.डी.एम. मुकेरियां अशोक कुमार, एस.डी.एम. दसूहा रणदीप सिंह हीर, सहायक कमिश्नर(सामान्य) किरपाल वीर सिंह,  समूह डी.एस.पी, सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी आई.एम.ए के पदाधिकारी व प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD