Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में देश का आदर्श राज्य बनने की ओर अग्रसर : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Aug 2020

Last updated on: Aug 25, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा आरम्भ की गई विभिन्न विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए। वह आज यहां से प्रदेश भाजपा कार्यकारी समिति की सेमी-वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों ने समाज के प्रत्येक वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान और हिमाचल के प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की है और पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से उचित संपर्क रखना चाहिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के डबल ईंजन से हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में देश का आदर्श राज्य बनने की ओर अग्रसर है। राज्य में उन लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए हिमकेयर योजना शुरू की गई है, जो केंद्र की आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने से वंचित रहे। अभी तक लगभग एक लाख लोगों को इस योजना के अंतर्गत 91.43 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार रोगियों के परिवार को तीन हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अभी तक 9078 लाभार्थियों को 5.90 करोड़ रुपये के लाभ प्रदान किए जा चुके हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत शामिल नहीं होने वाले लोगों के लिए हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आरम्भ की है और हिमाचल प्रदेश देश का पहला धुआं रहित राज्य बन गया है। अभी तक पात्र परिवारों को 2.78 लाख मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त 1.36 लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कवर किया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी पहली ही मंत्रिमंडल की बैठक में बिना आयसीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की, जिससे 2.85 लाख वरिष्ठजन लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सां में 181 जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 45 हजार शिकायतें प्राप्त हुई और 91 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का निपटारा मौके पर ही किया गया, जबकि बाकी शिकायतों को तत्काल संबंधित विभागों को भेजा गया, ताकि इनका समयबद्ध समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 से नागरिकों की समस्याओं का निपटारा उनके घर-द्वार पर किया जा रहा है और इससे सरकार व लोगों के बीच सामंजस्य भी बढ़ा है।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत 5.90 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 500 रुपये प्रतिमाह की सीधी वित्तीय सहायता प्रदान की गई, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 8.74 लाख किसानां के बैंक खातों में दो हजार रुपये प्रतिमाह जमा किए गए। प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के कारण जारी लाकडाउन के मद्देनजर पात्र लोगों को तीन माह की अग्रिम सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान की है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत 1.37 लाख कामगारांे के बैंक खातों में चार-चार हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कोविड-19 महामारी के दौरान बहुमूल्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के बैंक खातों में जुलाई व अगस्त महीनों के लिए अतिरिक्त एक हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है।मुख्यमंत्री ने लाकडाउन के दौरान लगभग पांच हजार लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने तथा 50 लाख से अधिक मास्क वितरित करने के लिए प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य में भाजपा के आधार को और मजबूत बनाने तथा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को पुनः बहुमत में लाने के लिए समर्पण की भावना से कार्य करने का भी आग्रह किया।प्रदेश भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शहरी विकास मन्त्री सुरेश भारद्वाज, जनजातीय विकास मन्त्री डा. रामलाल मारकंडा, प्रदेश भाजपा संगठन सचिव पवन राणा, महासचिव राकेश जम्वाल, महासचिव एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल और शिमला भाजपा के अन्य नेता इस अवसर पर उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार एवं प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने अपने-अपने स्थानों से इस बैठक में आनलाइन हिस्सा लिया।

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD