Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

अप्रतिम एवं अनुकरणीय परम्पराएं हैं जनजातीय क्षेत्रों की : डॉ. राम लाल मारकण्डा

पसंदीदा पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर रही है लाहौल घाटी

Dr. Ram Lal Markanda, Dr Ram Lal Markanda, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 14 Mar 2022

Last updated on: Mar 14, 2022, 00:00 IST

प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों की संस्कृति, परम्पराएं और रीति-रिवायात अतुल्य एवं अनुकरणीय हैं। कबाईली लोगों ने आज भी अपनी समृद्ध संस्कृति को सहज कर रखा है। यह बात सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा ने रविवार देर सायं जनजातीय भवन भुंतर में लाहौल-स्पिति छात्र एसोसियेशन द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव ‘शगुन’ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। छात्र एसोसियेशन ने लाहौली परम्परा के अुनसार मुख्य अतिथि का सत्कार किया।डॉ. मारकण्डा ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि लाहौल-स्पिति के लोग जिला के बाहर भी अपनी रीति-रिवाजों को नहीं छोड़ते और मिल-जुल कर जनजातीय उत्सवों व अन्य खुशी के अवसरों का विशुद्ध लाहौली संस्कृति के साथ आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब संयुक्त परिवार की परम्परा समाप्त हो रही है, इसके बीच जनजातीय लोगों ने इस परम्परा को बनाकर रखा है। जनजातीय संस्कृति में बुजुर्गों का सम्मान सर्वोपरी माना जाता है। घर में सबसे पहले भोजन घर के मुखिया को परोसा जाता है। घर के बुजुर्ग की हर इच्छा का ध्यान रखा जाता है। यह अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह पढ़ाई अथवा काम-धन्धे के लिये देश-प्रदेश के किसी भी भाग में रहें, लेकिन अपनी जड़ों का कभी विस्मरण न करें, किसी भी स्थिति में अपनी परम्पराओं का त्याग न करें। अपने समृद्ध रीति-रिवाजों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाए।जनजातीय विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लोगों को जनजातीय श्रेणी में शामिल करने के कारण पिछले कुछ वर्षों में इस वर्ग की जनसंख्या पांच लाख से अधिक हो गई है जिस कारण लाहौल-स्पिति के युवाओं को अब बड़े पदों पर आसीन होने के लिये कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ता है। उन्हांने युवाओं से अच्छी शिक्षा ग्रहण करने तथा कड़ा परिश्रम करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि अटल टनल, रोहतांग लाहौल घाटी के लिये वरदान बनकर उभरी है। लाहौल घाटी आज देश-विदेश के सैलानियों के लिये पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरी है। इससे घाटी के युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं पैदा हुई हैं।मारकण्डा ने कहा कि लाहौल-स्पिति जिला में साहसिक खेलों के लिये उपयुक्त वातावरण मौजूद है। स्कीईंग के लिये जिला की ढलाने विश्व स्तर की हैं। इसका दोहन करने के पुरजोर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते साल जिला के विभिन्न भागों में स्नो-फेस्टिवल तथा साहसिक खेलों से जुड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। इससे निश्चित तौर पर घाटी के पर्यटन को पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि घाटी में ढांचागत विकास को मजबूती प्रदान की जा रही है और सैलानियों के लिये मूलभूत सुविधाओें का तेजी के साथ सृजन किया जा रहा है।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने लाहौली परिधानों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। स्थानीय वाद्य यंत्रों की धुन पर हर कोई थिरकता नजर आया।डॉ. मारकण्डा ने एसोसियेशन को शगुन के आयोजन के लिये 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की। त्रिलोकनाथ ग्राम पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार ने भी 5100 रुपये एसोसियेशन को प्रदान किये।लाहौल-स्पिति छात्र एसोसियेशन के अध्यक्ष अजय नाग ने स्वागत किया तथा संघ की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। एसोसियेशन के अन्य पदाधिकारियों में मुख्य सलाहकार शुभम हिंबरू, अभिषेक स्वांगला महामंत्री युवा मोर्चा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में उपस्थित रहे।

                 

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD