Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर : डॉ रामलाल मार्कण्डा

Dr. Ram Lal Markanda, Dr Ram Lal Markanda, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलंग , 19 Sep 2022

Last updated on: Sep 19, 2022, 00:00 IST

तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मार्कण्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया है। गावों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि गतिविधियों एवं सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने के साथ ही रोजगार सृजन और उद्यमिता को कल्याणकरी नीतियों के माध्यम से बढ़ावा दिया गया है।

तकनीकी शिक्षा मंत्री आज सोमवार को लाहौल स्पीति जिला के उदयपुर मंडल की ग्राम पंचायत किशोरी में  विकास की  योजनाएं लोगों को समर्पित करने के उपरान्त आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।

पंचायत भवन का किया उद्घाटन तथा पशु औषधालय का किया शुभारंभ 

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने 21.30 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन कियाl उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं  के पदाधिकारी अपने कर्तव्यों  व अधिकारों का सजगता  से  निर्वहन करें, विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने के साथ-साथ वे  प्रदेश सरकार की समस्त कल्याणकारी योजनाओं को सूचीबद्ध कर अपने क्षेत्र के  पात्र  लोगों को अधिक से अधिक  लाभान्वित करने में मदद करें |

इसके उपरान्त तकनीकी शिक्षा मंत्री ने  पशु औषधालय  का शुभारंभ किया l उन्होंने कहा कि पशु औषधालय से किशोरी पंचायत के 10 गाँव का पशुधन लाभान्वित होगा l डॉ रामलाल मार्कण्डा ने कहा कि विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धन की उपलब्धता के साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि काम की गति को तेज रखा जाए ताकि निर्धारित समय पर सभी लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें। 

उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि विकास का लाभ गरीब और वंचित वर्गों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिये प्रदेशभर में व्यवसायिक शिक्षा के उत्कृष्ट संस्थान खोले गये हैं। डॉ. रामलाल  मार्कण्डा ने सुनी समस्याएं इसके उपरांत डॉ रामलाल मार्कण्डा ने   किशोरी में लोगों की समस्याएं सुनीं व अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए l

इस अवसर टीएसी मेंबर शमशेर सिंह, रविंदर यादव, नायब तहसीलदार शांता कुमार, जिला पंचायत अधिकारी संजय, उपनिदेशक पशु पालन गणेश, जेई जल शक्ति विभाग शिवम ठाकुर प्रधान किशोरी सतीश शर्मा , प्रधान त्रिलोकनाथ दिनेश, बीडीसी उपाध्यक्ष राकेश कुमार  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला मंडलों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे l

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD