Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जनमंच के माध्यम से लोगों के घर द्वार तक पहुंच रही है सरकार- डा. राम लाल मारकंडा

बंजार में आयोजित जनमंच के दौरान 71 शिकायतें मिली, अधिकतर का मौके पर किया निपटारा

Dr. Ram Lal Markanda, Dr Ram Lal Markanda, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू (बंजार) , 03 Apr 2022

Last updated on: Apr 03, 2022, 00:00 IST

जनमंच के माध्यम से सरकार लोगों की समस्याओं के निवारण पर घर द्वार तक पहुंच रही है। जून 2018 से लेकर अब तक 232 जनमंचों के माध्यम से 53665 समस्याएं सरकार तक पहुंची है और करीब 93 फीसदी शिकायतों और समस्याओं का समाधान सरकार के दिशा निर्देशों और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के पश्चात संभव हो पाया है। तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा जन शिकायत निवारण मंत्री रामलाल मारकंडेय ने ये बात कही। वह आज बंजार के राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि जनमंच के आज प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रम में शिकायतों और उनके मौके पर समाधान का सिलसिला और आगे बढ़ा है। जिला कुल्लू में उनका चौथा जनमंच है। उन्होंने कहा कि जनमंच जन समस्या के निवारण का न सिर्फ मंच है बल्कि इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किया जाता है। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न शिकायतों के निवारण के लिए उचित दिशा निर्देश भी जारी किए।उन्होंने कहा कि हिमकेयर से प्रदेश सरकार ने आम आदमी के स्वास्थ्य की सुरक्षा की है। गृहणी सुविधा योजना का ऐसा विस्तार किया गया है कि प्रदेश देशभर में पहला धुआं रहित राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाया है। बुढ़ापा पेंशन की उम्र 80 वर्ष से 60 वर्ष कर दी गई है। इसका लाभ हजारों लोगों को होगा। मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई में सरकार ने सभी तबके का ख्याल रखा है।

उन्होंने कहा कि बंजार क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के स्तर पर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में पर्यटन का हर संभव विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को आने वाले समय में मेगा जॉब फेयर का आयोजन जल्द जिला कुल्लू में आयोजित होगा। आगामी समय में जनमंच के दौरान लोक मित्र केंद्रों के स्टाल स्थापित करने के लिए भी उन्होंने प्रशासन को दिशा निर्देश जारी किए।सैंज आईटीआई के भवन के लिए उन्होंने 7 करोड़ 84 लाख की डीपीआर तैयार कर इसी वर्ष कार्य शुरु करने का लोगों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बीते जनमंचों में जिला में कुल 1745 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इसमें से 1718 शिकायतों का समाधान हो चुका है। लंबित मात्र 27 शिकायतों पर भी उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बाईपास के निर्माण के लिए भी तेजी लाने के निर्देश जारी किए। मंत्री ने जनमंच से पहले विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।वहीं विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि जनमंच लोगों का मंच है। सरकार की दूरदर्शिता के जनमंच चलते लोगों की आवाज उठाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। कैबिनेट मंत्री इस कार्यक्रम में सीधे तौर पर लोगों से रूबरू होते हैं और लोग सीधे कैबिनेट मंत्री से समस्या का समाधान पा सकते हैं।

विभिन्न लाभार्थियों को जारी की देय राशि

जनमंच के मौके पर मंत्री रामलाल मारकंडा ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत शांति देवी और रोशनी देवी को 51-51 हजार रुपए की राशि सहित मुख्यमंत्री का बधाई संदेश पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत भूमिका, संध्या, मुद्राल, आराध्या राठौर और दिव्यांशी भारती को भी हेल्थ किट देकर सम्मानित किया। जबकि बेटी है अमनोल के तहत 21 बेटियों  दिव्या राणा, नेहा ठाकुर, तनीषा, वंशिका राणा, स्वर्णा, आंचल ठाकुर, गायिना ठाकुर, बनीता देवी, प्रांचल ठाकुर, यानिका ठाकुर, अक्षिता, दिव्यांशी नेगी, रेजिल राणा, तन्वी, लावण्या, रियांशी कुल्ली, रोहिणी ठाकुर, अदिती राणा, तान्या तथा सायरा को कुल मिलाकर 2.43 लाख की एफडीआर प्रदान की गई।इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, बीडीसी अध्यक्ष लता, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा शर्मा, जिला परिषद सदस्य मान सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, एसडीएम बंजार प्रकाश चंद आजाद सहित चुने हुए प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारियों सहित बंजार की जनता भी मौजूद रही।

दिसम्बर 2022 तक हर गांव जुड़ेगा मोबाइल सेवा से

उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर गांव दिसम्बर 2022 तक पूरी तरह से मोबाइल सेवा से जुड़ जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। मात्र 544 गांव ऐसे शेष हैं जहां मोबाइल सेवा बहाल करना बाकी है, हालांकि इन गांवों में भी आंशिक मोबाइल सेवा मौजूद है। 

71 शिकायतें मिलीं, अधिकतर का मौके पर समाधान

जनमंच के दौरान प्रशासन को बीते दिन देर शाम तक 61 शिकायतें प्राप्त हुई थी, लेकिन मंत्री रामलाल मारकंडा ने प्रशासन को मौके पर मिली 10 अन्य शिकायतों पर भी गौर करने को कहा। कुल मिलाकर 71 शिकायतों को लेकर मंत्री ने दिशा निर्देश दिए। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हुआ, उनके निवारण के लिए एक सप्ताह से लेकर 

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD