Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पाकिस्तान : मस्जिद में गाने की शूटिग, गायक व अभिनेत्री पर मामला दर्ज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहौर , 18 Aug 2020

Last updated on: Aug 18, 2020, 00:00 IST

पाकिस्तानी गायक बिलाल सईद और अभिनेत्री सबा कमर एक मस्जिद में गाने के वीडियो की शूटिंग के बाद विवादों में आ गए हैं। लाहौर में वजीर खान मस्जिद में बिलाल के गीत 'कुबूल' के संगीत वीडियो की शूटिंग पर नाराजगी भरी प्रतिक्रियाएं आई हैं और दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।वीडियो में दोनों मस्जिद में निकाह के सीक्वेंस को शूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई लोग इससे भड़क गए हैं, जिनका मानना है कि मस्जिद में एक गीत को फिल्माने से मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।अधिवक्ता फरहत मंजूर ने लाहौर के अकबरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसने बाद में बिलाल सईद और सबा कमर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्जिद में संगीत वीडियो को फिल्माने से जनता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसमें गायक और अभिनेत्री के साथ-साथ मस्जिद प्रशासन के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

मंजूर ने इसी मामले में लाहौर सत्र न्यायालय में एक याचिका भी दायर की है।वीडियो के जारी होने के बाद से सोशल मीडिया पर सईद और कमर की व्यापक रूप से आलोचना हो रही है और उन्हें अपशब्द भी कहे जा रहे हैं।सईद ने एक वीडियो बयान जारी कर जनता से माफी मांगी और सभी से इस कृत्य को एक गलती मानने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा, "हमें एहसास है कि पिछले कुछ दिनों में जो कुछ हुआ है, उसने आपकी भावनाओं को गहराई से चोट पहुंचाई है। हम मुस्लिम हैं और सभ्य इंसान व कलाकार के रूप में हम कभी भी इस्लाम या किसी अन्य धर्म, जाति, रंग, पंथ के प्रति अनादर या तिरस्कार नहीं कर सकते। अगर हमने अनजाने में किसी की भावना को ठेस पहुंचाई है, तो हम आप सभी से पूरे दिल से माफी मांगते हैं।"

उन्होंने कहा कि 'बहुत से लोगों को लग रहा है कि हमने वजीर खान मस्जिद में डांस की शूटिंग की है जोकि सही नहीं है। हमने वहां निकाह के सीन शूट किए हैं। मैं एक मुसलमान हूं। ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं अल्लाह का नाम लेकर कह रहा हूं मस्जिद में हमने कोई गाना नहीं बजाया, न डांस किया।'धार्मिक मामलों की पढ़ाई करने वाले छात्रों के संगठनों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। यह बड़ी संख्या में वजीर खान मस्जिद में एकत्रित हुए और अधिकारियों से मांग की कि 'इस्लाम और इसकी पवित्र मस्जिदों का उपहास करने के लिए जानबूझकर किए गए प्रयास के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।'धार्मिक व राजनीतिक दल जमात-ए-इस्लामी के छात्रों के संगठन जमीयत तलबा इस्लाम के एक सदस्य ने कहा, " इस गायक और अभिनेत्री ने मस्जिद में नाचने की कोशिश करने की हिम्मत भी कैसे की जहां हम मुस्लिम प्रार्थना करते हैं? और मस्जिद का प्रबंधन इसे कैसे होने दे सकता है? हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं और मांग करते हैं कि मस्जिद प्रबंधन, गायक और अभिनेत्री को इसके लिए जवाबदेह बनाया जाए और दंडित किया जाए।"दूसरी ओर, कुछ सेलेब्रिटी ने इन दोनों के समर्थन में आवाज उठाना शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी सेलेब्रिटी से इस घटना के संबंध में उनके समर्थन में आगे आने का आग्रह किया है।अनुभवी थिएटर अभिनेत्री सकीना सामो ने सबा कमर को अपना पूरा समर्थन देते हुए इस मामले को पूरी तरह से गलत बताया है।सामो ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "सबा के साथ एकजुटता में, बड़े दुख के साथ मैं कहती हूं कि यह सरासर गलत है। वह एक अच्छी कलाकार हैं और एक दयालु इंसान हैं। वह किसी का भी बुरा नहीं करती हैं। वह अपनी दुनिया में खुश हैं। मुझे लगता है कि यह उनके लिए पूरी तरह से अनुचित है और उनकी प्रतिभा का अपमान है।"उन्होंने कहा, "चीजों को बहुत बढ़ा चढ़ा दिया गया है। मेरा मानना है कि सबा के अच्छे इरादे हैं, इसलिए मैं उनके साथ हूं। अभिनेता समुदाय को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। अगर हम आज नहीं करते हैं, तो कल किसी और की भी बारी हो सकती है। इसलिए मेरे साथी कलाकार सावधान रहें।"इस बीच, लाहौर की सत्र अदालत ने विवादास्पद वीडियो मामले में बिलाल और सबा को अंतरिम जमानत दे दी है।

 

Tags: Hollywood , Lahore , Pakistan , Pakistani , Bilal Saeed , Actress , Saba Qamar , Qubool , Nikkah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD