Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें भारत-ईयू एफटीए को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया ने की अहम मदद : नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने ब्रातिस्लावा में की द्विपक्षीय वार्ता दिल्ली सरकार का यमुना सफाई मिशन जनता की भागीदारी से ही सफल होगा : प्रवेश वर्मा शांति नगर में नए ट्यूबवेल के कार्य का ब्रम शंकर जिम्पा ने कराया शुभारंभ चिट्टा के खिलाफ लड़ाई जन आंदोलन में हुई परिवर्तित : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट केरल परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री के विजन को सीएम योगी ने मिशन मोड में किया पूरा : किंजरापु राममोहन नायडू फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : योगी आदित्यनाथ एन. चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के स्टार्टअप वेंचर कैपिटलिस्ट को आंध्र प्रदेश के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया स्लोवाकिया की लोक संस्कृति से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- 'ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत वाकई खास' मुख्यमंत्री मोहन यादव ईवी स्कूटी से पहुंचे एमपी बोर्ड की 12वीं टॉपर के घर 16 जून का पंचांग : मंगलवार को वृद्धि-त्रिपुष्कर योग के साथ अभिजीत-विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल बाबा महाकाल का सोमवती अमावस्या पर भांग से विशेष शृंगार; मस्तक पर श्रीगणेश, त्रिनेत्र से सजे भगवान

 

दीप्ति शर्मा बनीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर '350 विकेट' हासिल करने वालीं दूसरी महिला खिलाड़ी

Sports News, Cricket, Deepti Sharma, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur, Womens T20 World Cup, Womens T20 World Cup 2026, ICC Womens T20 World Cup, ICC Womens T20 World Cup 2026, India, Pakistan, Birmingham
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बर्मिंघम , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 13:09 IST

पाकिस्तान के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच की 'प्लेयर ऑफ द मैच' दीप्ति शर्मा ने 4 ओवरों में महज 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसी के साथ दीप्ति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर '350 विकेट' का आंकड़ा छूने वाली दूसरी महिला बन गईं। दीप्ति शर्मा ने अब तक भारत के लिए 354 विकेट हासिल किए हैं। इस लिस्ट में पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 355 विकेट निकाले। 

इस लिस्ट में इंग्लैंड की कैथरीन साइवर-ब्रंट (335) तीसरे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी (332) चौथे पायदान पर हैं। पांचवें स्थान पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन (327) मौजूद हैं। रविवार को एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम महज 17 ओवरों में 106 रन पर सिमट गई।

भारत ने 64 रन से मैच अपने नाम किया। शानदार गेंदबाजी से पहले दीप्ति ने बतौर बल्लेबाज 9 गेंदों में 1 चौके के साथ 12 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान ऋचा घोष के साथ छठे विकेट के लिए 21 गेंदों में 45 रन की साझेदारी की। ऐतिहासिक जीत के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने पर दीप्ति शर्मा ने कहा, "मैं बहुत आभारी हूं। मुझे इस तरह की पिचें पसंद हैं, इसका पूरा श्रेय टीम को जाता है और मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।

हनुमान जी की कृपा अपार है। मुझे आईसीसी टूर्नामेंट पसंद हैं, मुझे लगता है कि मैंने वहीं से शुरुआत की थी, इसलिए मुझे ये पसंद हैं।" पिच को लेकर दीप्ति ने कहा, "मुझे लगता है कि क्योंकि गेंद टर्न हो रही थी, इसलिए मैंने हर गेंद और हर ओवर में अपनी गति बदली। इससे मुझे बहुत मदद मिली, क्योंकि गेंद टर्न हो रही थी, इसलिए मैंने हवा में थोड़ी धीमी गेंद डालने और खुद पर भरोसा रखने और सही जगहों पर गेंदबाजी करने पर ध्यान दिया।

मैं बस यही कर रही थी।" इस मुकाबले को देखने 18,814 फैंस स्टेडिमय पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "फैंस की संख्या जबरदस्त थी और बहुत से लोग हमें सपोर्ट करने आए थे। हम यही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग सपोर्ट करें। खासतौर पर मैं स्मृति और हैरी (हरमनप्रीत) दी की साझेदारी के बारे में बताना चाहूंगी। इसी साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया।

मुझे हमेशा खुद पर भरोसा रहता है कि जब भी सही समय आएगा, मैं आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन करूंगी। असल में, जब मुझे विकेट नहीं मिल रहे थे तो मैं परेशान नहीं थी, लेकिन मुझे हमेशा खुद पर भरोसा रहता है कि जब भी सही समय आएगा, मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करूंगी और मैं इसी तरह खेलती और गेंदबाजी करती हूं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Deepti Sharma , Smriti Mandhana , Harmanpreet Kaur , Womens T20 World Cup , Womens T20 World Cup 2026 , ICC Womens T20 World Cup , ICC Womens T20 World Cup 2026 , India , Pakistan , Birmingham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD