Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भारत में कोविड-19 के 3 वैक्सीन परीक्षण के चरण में : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Aug 2020

Last updated on: Aug 15, 2020, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि अभी देश में तीन वैक्सीन परीक्षण के चरण में हैं और जैसे ही वैज्ञानिक उन्हें हरी झंडी देंगे, उनका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो जाएगा। दुनिया में कई देश कोविड-19 वैक्सीन विकसित करने के लिए अंतिम परीक्षण कर रहे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को आश्वासन दिया कि महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई सही दिशा में और सही गति से प्रगति कर रही है।प्रधानमंत्री का आश्वासन ऐसे समय में आया है जब भारत के कोविड -19 मामलों की संख्या 24.50 लाख के स्तर को पार कर गई है।मोदी ने अपने 90 मिनट के भाषण में कहा, "केवल एक या दो नहीं, बल्कि भारत में तीन वैक्सीन परीक्षण के चरण में हैं। जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी इनका बड़े पैमाने पर उत्पादन करने के लिए देश पूरी तरह तैयार है।"मोदी ने यह घोषणा नीति आयोग पैनल के कोविड -19 के लिए वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की पहली बैठक के ठीक तीन दिन बाद की है, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि देश घरेलू वैक्सीन उत्पादन क्षमता का पूरा लाभ उठाएगा।प्रधानमंत्री ने सभी को याद दिलाया कि जब देश में कोरोनावायरस का मामला आया था, तब हमारे देश में परीक्षण के लिए केवल एक प्रयोगशाला थी और अब 1,400 से अधिक प्रयोगशालाएं हैं।प्रधानमंत्री ने कोविड योद्धाओं के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "कोरोना के इस असाधारण समय में, हमारे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस कर्मी, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, सैनिक, और कई अन्य लोग अपनी जान की परवाह किए बिना लगातार चौबीस घंटे काम कर रहे हैं।"मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों के उन सभी लोगों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की, जो प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जरूरत की घड़ी में उनका पूरा समर्थन करने का आश्वासन भी दिया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , New Delhi , Narendra Damodardas Modi , Independence Day , 15 August , 74th Independence Day , Independence Day of India , #IndependenceDay #15August #74thIndependenceDay #IndependenceDayofIndia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD