Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

विशाल नेहरिया ने 14 घरों में बेटी के जन्म पर किया पौधरोपण

कहा... बेटी के जन्म को गौरवमयी अवसर के रूप में मनाने की मुहिम है पौधारोपण कार्यक्रम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 25 Jul 2020

Last updated on: Jul 25, 2020, 00:00 IST

विधायक विशाल नेहरिया ने आज नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नम्बर-12 के तहत दाडनू में ’एक बूटा, बेटी के नाम’ कार्यक्रम के तहत 14 घरों में बेटी के जन्म पर उनके नाम से उनके घर में बूटा लगाया।इस अवसर पर विशाल नेहरिया ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र को हरा भरा रखने के साथ ही बेटियों को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म को गौरवमयी अवसर के रूप में मनाने की मुहिम के अंतर्गत पौधारोपण के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी और बेटियों के परिवारों तक भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जन सहभागिता की अति महत्ता है। उन्होंने कहा कि वन विभाग अपने कर्तव्य का बखूबी निवृहन कर रहा है परन्तु जन सहयोग से इस प्रकार के कार्यक्रमों में अधिक सफलता मिलती है।इस दौरान विशाल नेहरिया ने आरती और ललित की बेटी तन्वी, किरण और रमन की बेटी श्रीयांशी, सुनीता और विकास की बेटी प्रिशा पठानिया, पूजा और अविनाश की बेटी शनाया, नंदिनी और कुलदीप की बेटी अहाना, अम्बिका और मनु कुमार की बेटी नायर, निशा और सुधीर की बेटी अमायरा, वीना और श्याम सिंह की बेटी सिमरन, कमलेश और अजय की बेटी समायरा, पूजा और राहुल की बेटी अनांयरा, पूजा और दीपक की बेटी कृष्वी, अंजलि और सुखराम की बेटी सेजल कुमारी, सुषमा और सुधीर, सुनैना और आकाश की बेटी के नाम भी उनके घर बूटा लगाया। इसके साथ ही उन्होंने टीवी एक्टर विजय और नीतू की बेटी के नाम भी पौधरोपण किया।उल्लेखनीय है विधायक विशाल नेहरिया ने इसी सप्ताह अपने जन्म दिवस के अवसर पर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार जहां बेटी का जन्म हुआ के घर पर जाकर पौधरोपण करने की योजना आरंभ की थी।

 

Tags: BJP Himachal , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD