Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

महाभारत को ढोंग बताने वाले पूर्व सांसद सैनी के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए वीरेश शांडिल्य ने दिया गृहमंत्री विज को ज्ञापन

शांडिल्य बोले : पूर्व सांसद राजकुमार सैनी को सनातन धर्म की धार्मिक भावनाएं भड़काने पर गिरफ्तार कर पागलखाने में कराया जाए भर्ती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 09 Jul 2020

Last updated on: Jul 09, 2020, 00:00 IST

ब्राह्मण महापंचायत एवं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने आज हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को 100 करोड़ हिंदुओं की धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ करने वाले हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज करने की शिकायत सौंपी । जिस पर अनिल विज ने हिन्दू तख्त प्रचारक शांडिल्य को संतोषजनक कार्रवाई का आश्वासन दिया । शांडिल्य ने अनिल विज के निवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने महाभारत को काल्पनिक ढकोसला बताया जो श्रीमद् भागवद् गीता का अपमान है वहीं राजकुमार ने ब्राह्मणों पर भी अभद्र टिप्पणी की व जात-पात का जहर फैलाने की साजिश रची । वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जहां राजकुमार सैनी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकद्दमा दर्ज करने को लेकर गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत सौंपी वहीं उन्होंने कहा कि गिरफ्तार कर राजकुमार सैनी को जेल नहीं पागल खाने भेजा जाना चाहिए। क्योंकि सैनी ऐसे ब्यान देकर प्रदेश व देश में धार्मिक व जाति हिंसा फैलाना चाहता है और महाभारत को ढकोसला बताकर उसने साबित किया कि वह मानसिक संतुलन खो चुका है । वहीं हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने सनातनियों से अपील की कि राजकुमार सैनी ने महाभारत को काल्पनिक ढकोसला बताने का जो ब्यान दिया है वह एक सोची समझी साजिश है क्योंकि राजकुमार सैनी राजनीतिक तौर पर हाशिया पर जा चुके हैं और ऐसा ब्यान देकर उन्होंने चर्चा बटोरने की साजिश रची इसलिए सनातन धर्म समाज को इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने की जरुरत नहीं है व न ही इसके पुतले जलाने की जरूरत है । शांडिल्य ने कहा मुकद्दमा दर्ज करवाकर फिलहाल राजकुमार सैनी को पागलखाने पहुंचाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में जो सम्मान देश की जनता ने सफाई कर्मचारियों को जो सम्मान दिया उससे यह संदेश गया कि भारत में कोई जात-पात की बात नहीं लेकिन राजकुमार सैनी साजिश के तहत सोशल मीडिया पर यह ब्यान दिया है ताकि उसकी मृत पड़ी राजनीति लाईम लाईट में आ सके। उन्होंने कहा गृह मंत्री अनिल विज ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सनातन धर्म को बदनाम करने वाले राजकुमार सैनी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई होगी। इस अवसर पर कुलवंत सिंह मानकपुर, संजीव मित्तल, सुरेंद्र पाल केके, सुरेश शर्मा,लखविंद्र सिंह व अश्वनी गोयल आदि मौजूद थे ।

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD