Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हनुमान जी को भगवान न मानने की बात कहने वाले झींडा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर वीरेश शांडिल्य ने एसपी को सौंपी शिकायत

शांडिल्य बोले: जगदीश सिंह झींडा व उसके कटट्रपंथी समर्थक हिन्दू सिख भाईचारे को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अंबाला , 21 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 18:23 IST

हरियाणा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य से बातचीत करते हुए कहा कि वह हनुमान जी को भगवान नहीं मानते जिसको लेकर जगदीश झींडा विवादों में आ गए हैं और आज विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने अपने दर्जनों साथियों के साथ एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत को जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की एफआईआर दर्ज करने को लेकर शिकायत सौंपी। 

इस मौके पर नवरत्न गर्ग, राजिंदर पाल सिंह बिट्टू, सुरेंद्र पाल केके, तरसेम सैनी, मनीष पासी, आदित्य शर्मा, महिंदर धीमान, रमेश कुमार, अरूण कुमार मौजूद थे। विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हरियाणा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने यह कहकर कि वह हनुमान जी को भगवान नहीं मानता यह सनातन व भारत में बैठे सौ करोड़ व विश्व में बैठे सनातनियों का अपमान है। 

जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की एफआईआर दर्ज की जाए। वीरेश शांडिल्य ने एसपी अंबाला को कहा कि जगदीश सिंह झींडा व उसके कटट्रपंथी समर्थक हिन्दू सिख भाईचारे को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। भगवान हनुमान साक्षत धरती पर विराजममान हैं। 

वीरेश शांडिल्य ने एसपी अंबाला आॅफिस के बाहर पत्रकारों से बात करते  हुए कहा कि जगदीश सिंह झींडा को उनके पद से हटाया जाना चाहिए। वीरेश शांडिल्य ने कहा चाहे माता वैष्णों देवी हों या ज्वाला जी, नैना देवी हों या चिंतपूर्णी सिख समाज शीश नवाता है यही नहीं मनीकरण में मंदिर में गुरूद्वारा है, कालका कालीमाता सिद्धपीठ मंदिर में ही गुरूद्वारा है और वीरेश  शांडिल्य ने कहा  सनातन धर्म 2 हजार साल से भी पुराना धर्म है लेकिन जगदीश सिंह झींडा जैसे लोग नफरत फैलाकर हिन्दू सिख भाईचारे को कमजोर करना चाहते हैं। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा वह ब्राहामण हैं लेकिन नौवें गुरू गुरू तेगबहादुर की पूजा करते हैं क्योंकि उन्हीं के शीश देने के कारण ब्राहामण समाज का तिलक व जनेऊ बचा था। वीरेश शांडिल्य ने बताया कि एसपी अंबाला से मांग की है कि भगवान हनुमान के खिलाफ बोलने पर जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। 

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD