Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

मिशन फतेह : युवक सेवाएं विभाग की ओर से दिया गया घर-घर जागरुकता का संदेश

16 हजार से अधिक युवकों ने फैलाई जागरुकता, 12 हजार से अधिक लोगों को ई-पोस्टर भेज कर किया गया जागरुक: डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Jul 2020

Last updated on: Jul 04, 2020, 00:00 IST

मिशन फतेह के अंतर्गत युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर की ओर से आज जिले भर के यूथ क्लबों, एन.एन.एस. यूनिटों व रेड रिबन क्लबों के साथ मिलकर घर-घर जागरुकता का संदेश दिया गया। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आज 16 हजार से अधिक नौजवानों की ओर से जिले में घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। विभाग की ओर से जागरुकता की कमान संभालते हुए लोगों को  सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा मास्क व बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां अपनाने के लिए गांव वासियों को प्रेरित किया गया हैं, इसके अलावा नि:शुल्क मास्क व जागरुकता पैंफलेट भी वितरित किए गए।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने प्रशंसा करते हुए कहा कि युवक सेवाएं विभाग की ओर से कोरोना वायरस के खात्मे के लिए शुरुआती दौर से ही प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पर फतेह अमल के साथ ही पाई जा सकती है, इस लिए मिशन फतेह के अंतर्गत सामाजिक दूरी, मास्क, हाथ धोने जैसी सावधानियों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना समय की मुख्य जरुरत है। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत नौजवानों ने गर्मी की परवाह न करते हुए बहुत मेहनत की है। उन्होंने युवक सेवाएं विभाग व उनसे जुड़े वालंटियरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना महांमारी के खात्मे के लिए युवा वर्ग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

उन्होंने बताया कि पूरे अभियान के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा नौजवानों की ओर से लोगों को कोवा एप डाउनलोड करने के लिए भी प्रेरित किया गया।अपनीत रियात ने कहा कि नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक की तरह ही घर से बाहर निकला जाए। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाते समय मास्क पहनना बहुत जरुरी है। इसके अलावा सामाजिक दूरी व समय-समय पर हाथों को धोने जैसी सावधानियां अपनाने से कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत जिला वासियों की एकजुटता के कारण पैदा हुई जन लहर के चलते जल्द कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली जाएगी। उधर आज इस जागरुकता अभियान में युवक सेवाएं विभाग से जुड़े वालंटियरों ने एक अनोखी पहल करते हुए फगवाड़ा चौक, सरकारी कालेज चौक, प्रभात चौक में यमराज का रुप धारण कर जागरुकता फैलाई। इस दौरान जिन नौजवानों ने यमराज का रुप धारण किया हुआ था वे लोगों को मास्क व जागरुकता पैंफलेट भी बांट रहे थे।युवक सेवाएं विभाग के सहायक डायरेक्टर श्री प्रीत कोहली ने बताया कि पिछले माह युवक सेवाएं विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर की आनलाइन क्विज करवाई गई थी और उस क्विज में 8 हजार से करीब भागीदार शामिल हुए थे। उन सभी के ई-मेल विभाग के पास मौजूद थे और उनके सहित 12 हजार के करीब लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरुकता पोस्टर भी ईमेल के माध्यम से भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विभाग की ओर से जिले भर के यूथ क्लबों, एन.एस.एस यूनिटों व रैड रिबन क्लबों को एक लिंक भेजा गया है, जिसमें जिले के नौजवान अपनी डिटेल व फैलाई गई जागरुकता की तस्वीर अपलोड करेगा तो उसको उसका सर्टिफिकेट उसकी ई मेल पर भेज दिया जाएगा।

            

                                  

 

Tags: Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD