Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

मिशन फतेह: कोरोना के खिलाफ जंग में जिला पुलिस ने संभाली जागरुकता की कमान

रैजीडेंट वेलफेयर कमेटियों व शहरी भी बैज लगा कर मिशन फतेह का देंगे संदेश: डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 20 Jun 2020

Last updated on: Jun 20, 2020, 00:00 IST

मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच के चलते पंजाब सरकार की ओर से कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए शुरु किएगए मिशन फतेह के अंतर्गत जिला पुलिस ने जागरुकता की कमान संभालते हुए सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा मास्क व बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां अपनाने के लिए जिला वासियों को जागरुक किया। इसके अलावा जिला पुलिस की ओर से नि:शुल्क मास्क भी वितरित किए गए।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य को कोविड-19 से मुक्त करने के लिए चलाए गए जन-जागरुकता अभियान के अंतर्गत जिले में जमीनी स्तर पर गतिविधियां करवाई जा रही है, जिसके अंतर्गत आज एस.एस.पी श्री गौरव गर्ग के नेतृत्व में जिला पुलिस की ओर से कोरोना योद्धाओं की भूमिका निभाते हुए मास्क के प्रयोग सहित समय-समय पर हाथ धोने व सामाजिक दूरी बरकरार रखने के लिए जिला वासियों को प्रेरित किया गया।अपनीत रियात ने बताया कि बीते दिन जहां अलग-अलग गैर सरकारी समाज सेवी संस्थाओं की ओर से प्रशंसनीय कार्य करते हुए एक बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान शुरु किया गया था, वहीं प्रचार वाहनों, गांवों के सरपंचों व आंगनवाड़ी वर्करों की ओर से भी कोरोना योद्धाओं की भूमिका निभाते हुए मिशन फतेह का संदेश घर-घर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की ओर से बैज लगाकर लोगों को कोविड-19 के प्रति सावधान करने की गतिविधि का दिन 20 जून निर्धारित गया था, जिसके अंतर्गत आज जिला पुलिस की ओर से कोरोना योद्धाओं के बैज लगाकर एक अभियान के तौर पर मिशन फतेह को शीर्ष पर पहुंचाया गया है। 

उन्होंने कहा कि नगर निगम होशियारपुर की ओर से रैजीडेंट वेलफेयर कमेटियों व शहरियों के माध्यम से जागरुकता अभियान 21 जून को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कोवा एप पर कोविड की सावधानियों के अंतर्गत अपनी फोटो अपलोड करने वाले व्यक्तियों, संस्था का चुनाव प्रदेश स्तर पर किया जाएगा, जिसकी सूचि जिला प्रशासन को भेजी जाएगी, ताकि उनकी बैज व टी-शर्ट के माध्यम से हौंसला आफजाई की जा सके। उन्होंने बताया कि कोवा एप के माध्यम से मिशन फतेह योद्धाओं का चुनाव होगा। इस मुकाबले में भाग लेने के लिए लोग कोवा एप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर हिस्सा ले सकते हैं।एस.एस.पी श्री गौरव गर्ग ने कहा कि जिला वासियों को सुरक्षित रखने के लिए होशियारपुर जिले की पुलिस वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जहां किसी भी तरह के अपराध पर नकेल कसने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है, वहीं कोरोना के खिलाफ जंग में भी जिला पुलिस की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक की तरह ही घर से बाहर निकला जाए। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाते समय मास्क पहनना बहुत जरुरी है। इसके अलावा सामाजिक दूरी व समय-समय पर हाथों को धोने जैसी सावधानियां अपनाने से कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत जिला वासियों की एकजुटता के कारण पैदा हुई जन लहर के चलते जल्द कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली जाएगी।

 

Tags: Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD