Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

खुशहाली के रक्षकों ने संभाला मिशन फतेह का मोर्चा

जीओजी ने सभी तहसीलों में घर-घर जाकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 18 Jun 2020

Last updated on: Jun 18, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से राज्य भर में करोना महामारी के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए चलाए गए मिशन फतेह अभियान के तहत अब खुशहाली के रक्षक गार्जियन ऑफ गवर्नमेंट जीओजी भी मैदान में आ गए हैं।जीओजी के जिला मुखी ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीएस ग्रेवाल की अध्यक्षता में खुशहाली के रक्षकों ने जिले की सभी तहसीलों का दौरा किया है और साथ ही उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से मिशन फतेह को कामयाब बनाने में ना केवल परस्पर शारीरिक दूरी बनाए रखने की बात कही है बल्कि लोगों से बिना मास्क के घर से बाहर ना निकलने को भी कहा है। ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीएस ग्रेवाल ने बताया कि उनकी टीम  आज सभी तहसीलों का दौरा कर चुकी है और उन्होंने ग्रामीणों से कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से करोना महामारी  को प्रदेश भर से भगाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान में रख कर ही अपना जीवन यापन शुरू रखना है और आर्थिक व कृषि गतिविधियां भी जारी रखनी है। ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीएस ग्रेवाल ने कहा कि जिन महत्वपूर्ण बिंदुओं का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जिक्र किया है वे सभी हमें अपने जीवन में उतारने होंगे। उन्होंने बताया कि गांव में यदि कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो इस बात की सूचना अनिवार्य रूप से किसी सरकारी कर्मचारी, अधिकारी  के अलावा जीओजी के प्रतिनिधियों के माध्यम से भी सेहत विभाग व जिला प्रशासन तक यह जानकारी पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस महामारी को ना केवल दबाना है अपितु इसे पंजाब से बाहर निकलते हुए इसे खत्म भी करना है। तभी मिशन फतेह किया जाएगा।ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीएस ग्रेवाल ने बताया कि इससे पहले दो ढाई महीनों से खुशहाली के रक्षकों ने कोविड 19 में बेहतरीन काम किया है और लोगों की हौसला अफजाई करने के साथ-साथ महामारी से लड़ने की तरीके बताने प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं गेहूं की खरीद सीजन दौरान जिले भर की मंडियों का दौरा कर चुके हैं। मंडी आए किसानों को भी  इस संबंध में जागरूक किया कि किस प्रकार वे कुछ नियम अपना कर अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां कर सकते हैं और कोरोना जैसी महामारी से बचे भी रह सकते हैं। इस अवसर पर उनके साथ उप जिला प्रमुख कर्नल (सेवानिवृत्त) उपिंदर सिधू व सभी तहसीलों के प्रमुख उपस्थित रहे।

 

Tags: Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD