Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब व कृषि विरोधी अध्यादेशों के विरुद्ध विधान सभा का विशेष सत्र बुलाऐ सरकार -हरपाल सिंह चीमा

नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में ‘आप’ ने स्पीकर को सौंपा मांग पत्र

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगड़ , 16 Jun 2020

Last updated on: Jun 16, 2020, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि और पंजाब विरोधी तीन अध्यादेशों के विरुद्ध पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र (लाइव टैलिकास्ट) बुलाने की मांग की है। इस बारे पार्टी के सीनियर नेता व नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में ‘आप’ के प्रतिनिधिमंडल ने विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह के साथ मुलाकात करके मांग पत्र सौंपा और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को पत्र लिखा।मंगलवार को पार्टी हैडक्वाटर से जारी बयान के द्वारा हरपाल सिंह ने कहा कि मोदी कैबिनेट की तरफ से कृषि सुधारों के नाम पर बीती 5 जून को लाए गए तीन अध्यादेश किसान उपज व्यापार और वाणिज्य (प्रोत्साहन और सहायक) अध्यादेश -2020, कीमत गारंटी और खेती सेवाओं सम्बन्धित किसान (शक्तीकरण और सुरक्षा) अध्यादेश-2020 और जरूरी वस्तुएं (संशोधन) अध्यादेश-2020 को किसान और कृषि के साथ जुड़े सभी वर्गों समेत संघीय ढांचे के अंतर्गत मिले प्रदेशों के अधिकारों पर सीधा हमला हैं। इस लिए पंजाब विधान सभा के विशेष सत्र के द्वारा मोदी सरकार के इस तानाशाही फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास करके पंजाब द्वारा सख्त संदेश दिया जाए, जिससे केंद्र सरकार यह घातक फैसले वापस लेने के लिए मजबूर हो जाए।हरपाल सिंह चीमा ने सुचेत किया कि यदि मोदी सरकार यह फैसले लागू करवाने में कामयाब हो गई तो यह पंजाब खास कर देहाती आर्थिकता को बर्बाद करके रख देंगे, क्योंकि यह कृषि हितों की कुर्बानी देकर अम्बानियों-अडानियों के हित पूरे करने के लिए थोपे जा रहे हैं।चीमा ने इस विशेष सत्र के लाइव टैलिकास्ट की विशेष मांग की जिससे पंजाब के लोग देख सकें कि ऐसे घातक फैसलों में रिवायती सत्ताधारी दलों (अकाली दल बादल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस) की क्या-क्या भूमिका रही है।   

 

Tags: Rana Kanwarpal Singh , Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD