Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत

मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब भर में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है: वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं और आप सरकार के काम से संतुष्ट हैं

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP Punjab, Manish Sisodia
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 May 2026

Last updated on: May 30, 2026, 09:50 IST

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश ऑफिस में जश्न का माहौल था। सुबह से ही नतीजों का रुझान 'आप' के पक्ष में आने के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ऑफिस में इकट्ठा होने लगे थे।

जीत की खुशी में पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर डांस किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। इस विजय उत्सव के मौके पर आप पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू खास तौर पर मौजूद थे।

उनके अलावा पार्टी के सभी सीनियर नेता, विधायक और पदाधिकारी भी इस जश्न में शामिल हुए। इस मौके पर मौजूद सीनियर नेताओं ने पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार की जनहित की नीतियों और विकास के कामों पर लोगों की मुहर है। नगर निगमों में भी आप की सरकार बनने से शहरों का विकास तेज़ी से होगा।

साथ ही, आप पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने भी पंजाब के लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के लोगों ने बहुत बड़ा मैसेज दिया है। उन्होंने कहा, "मैं इन चुनावों में आप के पक्ष में आए नतीजों के लिए पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को इतना बड़ा सम्मान और आशीर्वाद दिया है।"

लोगों ने साफ कर दिया है कि उन्हें पिछले 4 सालों में अरविंद केजरीवाल का ईमानदार राजनीति करने का तरीका और मुख्यमंत्री भगवंत मान का काम करने का स्टाइल बहुत पसंद आ रहा है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि कुछ समय पहले जब पंजाब में जिला पंचायत चुनाव हुए थे, तो गांवों के लोगों ने आम आदमी पार्टी को एकतरफा बंपर जीत दिलाई थी और अब नगर निगम/काउंसिल चुनावों में, खासकर शहरों के लोगों ने साफ संदेश दिया है कि उन्हें हमारी सरकार के जनहित के काम पसंद आ रहे हैं।

सिसोदिया ने कहा कि मान साहब की सरकार द्वारा बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाए गए क्रांतिकारी कदमों जनता ने अपनी मुहर लगाई है। पंजाब में इस चुनाव के नतीजों ने दो बहुत साफ संदेश दिए हैं। पहला संदेश यह है कि लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास के कामों को अपना समर्थन दिया है, और दूसरा एक साफ संदेश है जो लोगों ने ईडी पार्टी' (भाजपा) को दिया है।

पंजाब के जागरूक वोटरों ने यह साफ कर दिया है कि पंजाब की धरती पर ईडी पार्टी' और उसकी बदले की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। इस चुनाव में जनता ने ईडी पार्टी' को इस हद तक नकार दिया है कि उनके 1142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान 2027 के आने वाले विधानसभा चुनाव को ऐतिहासिक बहुमत से जीतने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम कर रहे हैं।

हालांकि विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन नगर निगम/काउंसिल चुनाव में जीते हमारे सभी नए चुने गए मेयर और पार्षद अब ज़मीनी स्तर पर मान साहब के साथ हाथ मिलाएंगे। हम सब मिलकर पंजाब के विकास की रफ़्तार को और तेज़ करेंगे और 2027 में एक बार फिर पंजाब में जीत का परचम लहराएंगे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP Punjab , Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD