Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

फूड सेफ्टी विभाग राज्य के लोगों को उच्च स्तरीय खाने-पीने की चीजें मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 14 Jun 2020

Last updated on: Jun 14, 2020, 00:00 IST

फूड सेफ्टी विभाग राज्य के लोगों को उच्च स्तरीय खाने-पीने की चीजें मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और इस वचनबद्धता के हिस्से के तौर पर कोरोना वायरस महामारी के दौरान विभाग के फूड सेफ्टी अधिकारियों ने खाने पीने वाली चीजें बेचने वाली दुकानों की नियमित जांच की और दुकानदारों को समय समाप्त हो चुके समानों का निपटारा करने, गुणवत्ता वाले उत्पाद बेचने और जमखोरी से परहेज़ करने सम्बन्धी जागरूक किया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए कमिश्नर, फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन, पंजाब स. काहन सिंह पन्नू ने बताया कि दुकानदारों को हिदायत की गई है कि वह सख्ती के साथ सामाजिक दूरियों के दिशा-निर्देशों का पालन करें, मास्क पहनें और हैंड सैनीटाईजर का प्रयोग करें और जितनी बार हो सके 20 सेकिंड के लिए हाथ धोएं।स. पन्नू ने आगे बताया कि 1 मई से 31 मई तक फूड सेफ्टी टीमों ने 1451 दुकानों पर चैकिंग की और समय समाप्त हो चुके खाद्य पदार्थों का निपटारा किया जिनमें 22 क्विंटल 66 किलोग्राम फल और सब्जियाँ, दूध और दूध उत्पाद, 419 लीटर कोल्ड ड्रींक्स, तेल, 167 नमकीन के पैकेट, बिस्कुट और मसाले शामिल हैं। टीमों ने होटलों, ढाबों और हलवाई ऐसोसीएशनों के साथ मीटिंगें भी कीं और उनको राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार अच्छे गुण वाली खाने पीने की वस्तुएँ तैयार करने का प्रशिक्षण दिया।स. पन्नू ने कहा, ‘‘कसी को भी घटिया खाने पीने वाली चीजें बेचने की आज्ञा नहीं दी जायेगी जो लोगों की जिन्दगियों के साथ खीलवाड़ करते हैं। इस सम्बन्ध में पंजाब सरकार के नियमों और कानूनों को सख्ती के साथ लागू किया जायेगा।’’

 

Tags: Kahan Singh Pannu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD