Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिशन तंदुरुस्त पंजाब : राज्य भर में चैकिंग के दौरान 55.34 क्विंटल फल और सब्जियां नष्ट करवाए-पन्नू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Aug 2020

Last updated on: Aug 13, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को उत्तम गुणवत्ता वाली फल सब्जियाँ मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अधीन लगातार मंडियों की चैकिंग की जा रही है।उक्त प्रगटावा आज यहाँ पंजाब फूड एंड ड्रग ऐडमिनस्ट्रेशन के कमिश्नर श्री के.एस. पन्नू ने करते हुए बताया कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत पंजाब राज्य की प्रमुख 74 फल और सब्ज़ी मंडियों में अचानक चैकिंग की गई।इस चैकिंग में जि़ला स्तर और सचिव मार्केट कमेटी स्तर की बनाईं गईं टीमें, जिसमें स्वास्थ्य विभाग और बाग़बानी विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस चैकिंग के दौरान फल सब्जियों को गलत तरीके से पकाने, संभाल और न खाने योग्य फल सब्जियों सम्बन्धी पड़ताल की गई। इसके अलावा मंडियों में प्लास्टिक के लिफ़ाफ़े पाए गए, जिनको मौके पर ज़ब्त किया गया। चैकिंग टीमों द्वारा मौके से किसानों को प्लास्टिक के लिफ़ाफ़े न बरतने के लिए जागरूक किया गया और आढ़तिये को प्लास्टिक के लिफ़ाफ़े न बरतने के लिए नोटिस जारी किए गए। पड़ताल के दौरान 55.34 क्विंटल फल और सब्जियों, जो कि खाने योग्य नहीं थे, को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

 स. पन्नू ने बताया कि इसमें मुख्य तौर पर मुकेरियाँ में 2.70 क्विंटल फल-सब्जियां, गढ़शंकर में 1.20 क्विंटल बंद गोभी, टमाटर, रूपनगर में 1.05 क्विंटल सब्जियाँ, लुधियाना में 3.20 क्विंटल फल, जगरावां में 2.10 क्विंटल सब्जियां, माछीवाड़ा में 1.60 क्विंटल सब्जियां, मोगा में 2.00 क्विंटल फल, बटाला में 1.25 क्विंटल फल सब्जियां, पठानकोट में 1.95 क्विंटल फल सब्जियां, अमृतसर में 1.32 क्विंटल फल सब्जियां, जालंधर शहर में 1.20 क्विंटल केला, राजपुरा में 2.32 क्विंटल सब्जियां, पटियाला में 2.50 क्विंटल फल सब्जियां, पातड़ां में 17 क्विंटल फल सब्जियां, सुनाम में 1430 क्विंटल सब्जियां, समाना में 2.10 क्विंटल फल सब्जियाँ, बरनाला में 2.40 क्विंटल सब्जियां, सरहन्द में 3.60 क्विंटल आम, बठिंडा में 1.42 क्विंटल फल सब्जियां, रामपुरा फूल में 2.42 क्विंटल फल सब्जियां, फऱीदकोट में 1.39 क्विंटल फल सब्जियां, मानसा में 2.2 क्विंटल फल सब्जियों को नष्ट करवाया गया। इसके अलावा श्री मुक्तसर साहिब में रेहड़ी लगाने वालों से 1.25 क्विंटल केमिकल के साथ पकाया गया आम पकड़ा गया, जो कि मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab , Mission Tandarust Punjab , Commissioner of Punjab Food and Drug Administration , Punjab Food and Drug Administration , PFDA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD