Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

दूध और दुग्ध उत्पादों की मिलावट को रोकने में अंतर जि़ला टीम को मिली बड़ी सफलता

बहुत कम कीमत पर बेचे जा रहे नकली पनीर की सप्लाई का लगाया पता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 23 Jul 2020

Last updated on: Jul 23, 2020, 00:00 IST

अंतर जि़ला फूड टीम ने रात को मिलावटी दूध और दुग्ध उत्पादों को रोकने में बड़ी कार्यवाही करके सफलता हासिल की है और बहुत कम कीमत पर बेचे जा रहे नकली पनीर की सप्लाई का पता लगाया गया है। यह जानकारी कमिशनर एफडीए पंजाब, काहन सिंह पन्नू ने दी।यह छापेमारी मिलावटी दूध और दुग्ध उत्पादों की सप्लाई को रोकने सम्बन्धी मिली सूचना के आधार पर की गई थी। यह छापेमारी बुधवार प्रात:काल शुरू हुई और रात भर चली।इस छापेमारी के दौरान डेयरी उपकरणों के डीलर और पनीर की उत्पादन यूनिट और सस्ते पनीर के विक्रेता की जांच की गई।छापेमारी की शुरुआत लुधियाना बस स्टैंड के नज़दीक पड़ते अग्रवाल इक्विपमेंट प्राइवेट लिम. कंपनी से की गई। कंपनी के मालिक की दुकान और गोदामों की जांच की गई और देसी घी के सैंपल लिए गए।इसके आधार पर टीम ने गाँव मटोयी, मलेरकोटला जि़ला संगरूर की पनीर उत्पादन यूनिट मुकन्द मिल्क सैंटर पर छापा मारा। इस यूनिट में दूध बिना कोल्ड चेन को कायम रखते हुये राजस्थान से लाया गया था। इसके बाद टीम ने टिब्बा रोड लुधियाना स्थित बहुत कम कीमत पर पनीर बेचने वाले विक्रेता लक्ष्मी डेयरी का पता लगाया। इसकी जांच की गई और सैंपल लिए गये।इस छापे के दौरान 135 लीटर घी, राजस्थान से लाए दूध के टैंकर में 8000 लीटर दूध, एक अन्य सैंटर से 1200 लीटर दूध और लक्ष्मी डेयरी से 100 किलोग्राम पनीर ज़ब्त किया गया।एफडीए कमिशनर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू के दिशा-निर्देशों के अनुसार तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत फूड सेफ्टी एंड स्टैंडरडज़ अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) के द्वारा निर्धारित मापदण्डों पर खरा न उतरने वाले दूध और दुग्ध उत्पादों की बिक्री को रोकने के लिए ऐसे छापे जारी रहेंगे जिससे राज्य के लोगों को मानक और पौष्टिक उत्पादों की उपलब्धता को यकीनी बनाया जा सके।जांच टीम में सहायक कमिशनर फूड श्री अमृतपाल सिंह सोढी, फूड सेफ्टी अफ़सर सन्दीप सिंह और फूड सेफ्टी अफ़सर योगेश गोयल शामिल थे।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab , Ludhiana , Crackdown , Milk and Milk Products , Commissioner FDA Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD