Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत दूध की पौष्टिकता सम्बन्धी एडवाईजऱी जारी

पौष्टिकृत खाद्य पदार्थों की पहचान के लिए ‘+एफ’ लोगो किया नोटीफाई

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Mar 2020

Last updated on: Mar 12, 2020, 00:00 IST

पंजाब के लोगों में पाई जाने वाली विटामिन-ए और विटामिन-डी की कमी को दूर करने के मद्देनजऱ तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत राज्य के सभी दूध प्रोसेसिंग प्लांटों को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्डज़ (फोर्टीफिकेशन ऑफ फूडज़) रैगूलेशन के अनुसार दूध को पौष्टिक बनाने के लिए एक एडवाईजऱी जारी की गई है। यह जानकारी तंदुरुस्त पंजाब के मिशन डायरैक्टर स. काहन सिंह पन्नू ने दी।स. पन्नू ने कहा कि भोजन का पौष्टिकरण एक वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित, लाभप्रद, मापदण्डों वाला और टिकाऊ विधि है जो सूक्ष्म तत्वों की कमी को पूरा करता है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2016 में, एफ.एस.एस.ए.आई. ने भारत में सूक्ष्म पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए दूध समेत कई खाद्य पदार्थों के पौष्टिकरण के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्डज़ (फोर्टीफिकेशन ऑफ फूडज़) रैगूलेशनज़, 2016 लागू किया था।उन्होंने बताया कि पौष्टिकृत खाद्य पदार्थों की पहचान के लिए ‘+एफ’ लोगो नोटीफाई किया गया है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्डज़ (फोर्टीफिकेशन ऑफ फूडज़) रैगूलेशनज़, 2016 के शड्यूल-1 के नियमों के अनुसार, दूध (टोन्ड, दोगुणा टोन्ड, सकिम्मड मिल्क या स्टैंडर्डाइजड़ मिल्क) का सूक्ष्म पौष्टिक तत्वों के साथ पौष्टिकरण किये जाने की हिदायत जारी की गई है। इन हिदायतों के अनुसार विटामिन-ए 270 माइक्रोग्राम से 450 माइक्रोग्राम और विटामिन-डी 5 माइक्रोग्राम से 7.5 माइक्रोग्राम होना चाहिए।मिशन डायरैक्टर ने कहा कि पंजाब के लोग विटामिन-डी और विटामिन-ए की कमी के साथ जूझ रहे हैं, इसके लिए ऐसे सूक्ष्म पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए दूध का पौष्टिकरण करना लाजि़मी है। इसलिए, पैक किये तरल दूध बेचने वाले राज्यों के सभी दूध प्रोसेसिंग प्लांटों को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्डज़ (फोर्टीफिकेशन ऑफ फूडज़) रैगूलेशनज़, 2016 के अनुसार दूध का पौष्टिकरण करने की अपील की गई है।उन्होंने कहा कि राज्य के समूह फूड सेफ्टी अधिकारियों को हिदायत की गई है कि वह पैक किये गए तरल दूध की बिक्री करने वाले सभी दूध प्रोसेसिंग प्लांटों के ध्यान में यह मामला लाएं।गौरतलब है कि राज्य में लगभग 50 दूध प्रोसेसिंग प्लांट हैं। अमृतसर जि़ले में सबसे अधिक 14 प्लांट हैं और इसके बाद लुधियाना में 8 प्लांट हैं।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD