Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोविड -19 के मद्देनजऱ फूड और ड्रग प्रबंधन विभाग द्वारा कैमिस्टों पर तीखी नजऱ

दवाओं, सैनीटाईजऱ और मास्क की नकली किल्लत और अधिक कीमतें वसूलने पर लगाई जायेगी रोक: पन्नू

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Mar 2020

Last updated on: Mar 08, 2020, 00:00 IST

कोविड-19 के फैलने के मद्देनजऱ फूड और ड्रग्ज़ प्रबंधन, पंजाब के कमिश्नरके एस पन्नू ने राज्य की समूह ज़ोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटीज़ और ड्रग कंट्रोल अफसरों को निर्देश देते हुए लोगों को जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए कहा है। श्री पन्नू ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध मरीज़ों की पहचान संबंधी प्रकाशित हो रही खबरों के मद्देनजऱ लोगों में यह अंदेशा है कि यह बीमारी अन्य स्थानों पर भी फैल सकती है।पन्नू ने कहा कि ऐसी आशंकाओं के कारण कुछ दवाएँ और स्वास्थ्य सम्बन्धित ज़रूरी वस्तुएँ जैसे कि सैनीटाईजऱ और मास्क बहुत ज़्यादा माँग में हैं और माँग के बढऩे से, कुछ दवाएँ और ज़रूरी वस्तुओं की अस्थाई / नकली किल्लत होने की संभावना है। उक्त दवाओं और वस्तुओं की अस्थाई / नकली कमी का फ़ायदा उठाकर कुछ कैमिस्ट बहुत ज़्यादा कीमत वसूल सकते हैं या जमाखोरी कर सकते हैं।उन्होंने ऐसी स्थिति से बचने के लिए अधिकारियों को अपने क्षेत्रों की कैमिस्ट ऐसोसिएशनों के साथ तालमेल करने और उनको ऐसे दुराचार में शामिल न होने की सलाह दी। उन्होंने भविष्य में कैमिस्टों की दुकानों में ज़रूरी दवाओं और स्वास्थ्य सम्बन्धी वस्तुओं की उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए भी कहा।उन्होंने कहा कि काला बाजारी और जमाखोरी करने वाले कैमिस्टों के विरुद्ध ड्रग्ज़ प्राईसिज़ कंट्रोल ऑर्डर (डी.पी.सी.ओ.), 2013 की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

 

Tags: Coronavirus , Kahan Singh Pannu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD