Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ असगर सामून ने विशेष शिक्षकों को लैपटॉप बांटे

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

श्रीनगर , 05 Jun 2020

Last updated on: Jun 05, 2020, 00:00 IST

प्रमुख सचिव स्कूली शिक्षा डॉ असगर सामून ने समग्र शिक्षा जम्मू और कश्मीर के समावेशी शिक्षा घटक के कामकाज का एक बैठक में जायजा लिया।बैठक में डां अरुण मन्हास ने प्रिसिंपल सचिव को विषेश बच्चों के लिए निः शुल्क सहायता और उपकरणों का वितरण, डीबीटी के माध्यम से विभिन्न भत्तों का वितरण और मुफ्त पाठ्यपुस्तकें प्रदान करने सहित समावेशी शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु विभिन्न शिक्षा के तहत की गई विभिन्न पहल की जानकारी दी। अतिरिक्त इन बच्चों को सरकारी जिम्मेवारी के अनुसार राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भी ले जाया जाता है जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। इन गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए ईडीसीआईएल ग्रुप जो एमएचआरडी के लिए एजुकेशनल स्पोर्ट ग्रुप भी है, ने समग्र षिक्षा जेएंडके को सीएसआर प्रोग्राम के तहत 42 लैपटॉप प्रदान किये।बाद में, डॉ सामनू ने यही लैपटॉप विषेश षिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को बांटे। उन्होंने  कहा कि समग्र षिक्षा के इंक्लूसिव एजूकेषन कंपोनेट के तहत 70 से अधिक संसाधन कमरे स्थापित किए गए हैं जोकि जेएंडके यूटी के सभी जिलों को कंवर करते है।विषेश षिक्षकों को समग्र षिक्षा के तहत लगाया गया है और इन रिसोर्स रूम में रखा गया है, जो अपने-अपने जिलों की स्पेशल नीड्स वाले बच्चों की एजुकेशनल जरूरतों और थैरेप्यूटिक्स सपोर्ट को पूरा करते हैं। उन्होंने बताया कि ब्रेल टैक्टाइल रीडर्स को 2016 में रखा गया था और इन रिसोर्स रूम्स को विजुअली इम्प्रूव्ड चिल्ड्रन को सुविधा प्रदान की गई थी। इन ब्रेल रीडर्स की कार्यात्मक क्षमता को बढ़ाने के लिए, इन मशीनों के साथ संलग्न करने के लिए लैपटॉप प्रदान किए जा रहे हैं ताकि दृष्टिबाधित बच्चे इंटरनेट और अन्य डिजिटल संसाधनों तक आसानी से पहुँच सकें। प्रिसिंपल सचिव ने विशेष शिक्षकों के साथ बातचीत करते हुए आईसीटी सक्षम संसाधनों और डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए बच्चों को विशेष आवश्यकताओं के साथ शिक्षित करने और अपने व्यक्तिगत शैक्षिक योजनाओं को नियमित रूप से बनाए रखने पर जोर दिया।निदेशक स्कूल शिक्षा अनुराधा गुप्ता और डॉ. अरुण मंहास-परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा ने जम्मू स्थित विशेष शिक्षकों को लैपटॉप वितरित किए। दोनों डिवीजनों में एक साथ वितरण का आयोजन किया गया । सभी विशेष शिक्षकों ने लगातार समर्थन और समय-समय पर उन्हें सुविधा प्रदान करने हेतु विभाग का आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Dr Asgar Hassan Samoon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD