Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

प्रमुख सचिव डॉ. असगर हसन समून ने कौशल विकास निदेशालय का निरीक्षण किया, नौकरी के प्रस्ताव पत्र बांटे

Dr Asgar Hassan Samoon, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Dr. Asgar Hassan Samoon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 18 May 2023

Last updated on: May 18, 2023, 00:00 IST

कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. असगर हसन समून ने कौशल विकास निदेशालय, जम्मू का प्रशासनिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की स्वीकृत संख्या, अधिकारियों के बीच कार्य के वितरण, ई-अफिस के माध्यम से पत्राचार के समयबद्ध निपटान, मुकदमेबाजी की स्थिति और अन्य मुद्दों का जायजा लिया।

डॉ. समून ने विभिन्न सरकारी आईटीआई से पास आउट छात्रों के बीच जब अफर लेटर वितरित किए।उन्होंने आईटीआई पास आउट के लिए प्लेसमेंट के रास्ते बनाने के लिए उद्योग के साथ जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास विभाग अपने आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए रोजगार के अवसर तलाशने की निरंतर प्रक्रिया में है। विभाग अक्सर विभिन्न क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर प्रदान करने हेतु प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करता है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव ने इलेक्ट्रनिक ट्रेड में आईटीआई पास आउट आयुष गुप्ता के अलावा मानिक शर्मा और मंजू थप्पा, ड्राफ्ट्समैन सिविल ट्रेड (आर्किटेक्चरल एंटरप्रेन्योर) में आईटीआई पास आउट और सोनू कुमार, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में आईटीआई पास आउट को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। डॉ. समून ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें कड़ी मेहनत करने की सलाह दी और इन छात्रों को नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए कंपनियों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने छात्रों को विभिन्न प्लेसमेंट ड्राइव में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने और विभिन्न संगठनों में रोजगार के लिए अपने पेशेवर और तकनीकी कौशल का पूरा उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।प्रमुख सचिव के साथ निदेशक कौशल विकास विभाग सुरदर्शन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 

 

Tags: Dr Asgar Hassan Samoon , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Dr. Asgar Hassan Samoon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD