Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

10 जून से पहले मुकम्मल हो जायेगी रजबाहों /माईनरों की सफ़ाई-सुखबिन्दर सिंह सरकारिया

जल स्रोत विभाग ने लॉकडाऊन के दौरान कपास पट्टी में रजबाहों /माईनरों की सफ़ाई का काम किया सम्पन्न

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2020

Last updated on: Jun 02, 2020, 00:00 IST

धान के सीजन के दौरान किसानों को नहरी पानी के लिए कोई मुश्किल न आए, इसलिए पंजाब के जल स्रोत विभाग ने धान की फ़सल पट्टी में रजबाहों /माईनरों की सफ़ाई का काम 10 जून, 2020 से पहले मुकम्मल करने का लक्ष्य निश्चित किया है।जल स्रोत मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने कहा कि विभाग टेलों पर पड़ते खेतों के लिए नहरी पानी मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। कोविड -19 के फैलाव को रोकने के लिए किये गय देश-व्यापी लॉकडाऊन के दौरान भी विभाग के अधिकारी /कर्मचारी रजबाहों और माईनरों की सफ़ाई के कार्य में जुटे रहे हैं। जि़क्रयोग्य है कि रजबाहों की सफ़ाई के काम के दौरान सरकार की तरफ से कोविड -19 से बचाव के लिए जारी सभी हिदायतों और दिशा -निर्देशों की सख्ती से पालना की जा रही है।जल स्रोत मंत्री ने बताया कि नहरी प्रशासन की तरफ से पंजाब की कपास पट्टी में रजबाहों /माईनरों की अंदरूनी सफ़ाई का काम मुकम्मल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कपास पट्टी में 1396.55 किलोमीटर लम्बे रजबाहों /माईनरों की सफ़ाई का काम 339.19 लाख रुपए ख़र्च करके मगनरेगा /एजेंसियों के द्वारा पूरा किया गया है।अधिक जानकारी देते हुये एक प्रवक्ता ने बताया कि मुक्तसर साहिब जि़ले में रजबाहों /माईनरों के तकरीबन 504.6 किलोमीटर हिस्से सफ़ाई पर लगभग 123.19 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसी तरह फरीदकोट जिले में तकरीबन 23.81 किलोमीटर हिस्से सफ़ाई पर लगभग 8.57 लाख रुपए, बठिंडा जि़ले में तकरीबन 536.69 किलोमीटर हिस्से सफ़ाई पर लगभग 115.96 लाख रुपए, फाजिल्का जिले में तकरीबन 207.55 किलोमीटर हिस्से सफ़ाई पर लगभग 59.89 लाख रुपए और मानसा जिले में रजबाहों /माईनरों के तकरीबन 123.9 किलोमीटर हिस्से सफ़ाई पर लगभग 31.58 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD