Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरहिन्द और राजस्थान फीडर की रीलाईनिंग दो सालों में होगी मुकम्मल

कोविड संकट के बावजूद, साल 2020 दौरान 7000 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूटरीज़ / माईनरज़ की सफ़ाई करवाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 05 Jan 2021

Last updated on: Jan 05, 2021, 00:00 IST

सेम प्रभावित इलाकों को राहत देने और नहरी पानी के ईष्टतम प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए सरहिन्द फीडर और राजस्थान फीडर का रीलाईनिंग प्रोजैक्ट दो सालों में मुकम्मल हो जायेगा। पंजाब ने जि़ला श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट और फिऱोज़पुर में 80.51 करोड़ रुपए की लागत से सरहिन्द फीडर के 17 किलोमीटर लम्बे हिस्से की रीलाईनिंग का काम मुकम्मल कर लिया है और 18 जनवरी से 22 फरवरी, 2021 तक नहरी बंदी के दौरान रीलाईनिंग का बाकी काम मुकम्मल कर लिया जायेगा। इस प्रोजैक्ट पर कुल लागत 671.478 करोड़ रुपए आयेगी।पंजाब के जल स्रोत मंत्री स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने आज यहाँ पंजाब भवन में एक प्रैस कॉन्फ्ऱेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान फीडर की रीलाईनिंग का काम क्रमवार दो नहरी बंदियों के दौरान किया जायेगा, अर्थात 2021-22 और 2022-23 में प्रस्तावित लंबाई 47 किलोमीटर और 49 किलोमीटर की रीलाईनिंग का काम मुकम्मल किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रोजैक्ट पानी के रिसाव को रोकेंगे जिससे राज्य के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में सेम की समस्या का हल होने के साथ-साथ नहरी सिंचाई की कार्यकुशलता बढ़ेगी।इसके अलावा, जल स्रोत विभाग की तरफ से 2020 दौरान 7000 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूटरीज़ /माईनरज़ की सफ़ाई के लिए 30 करोड़ रुपए ख़र्च किये गए ताकि टेल पर पड़ते इलाके वाले किसानों को पानी मुहैया करवाया जा सके। साल 2020 में 2020 किलोमीटर लम्बे सेम नालों को कुल 8136 करोड़ रुपए की लागत से साफ़ किया गया और 48 बाढ़ रोकथाम कार्यों को 24 करोड़ रुपए की लागत के साथ मुकम्मल किया गया।दोआबा क्षेत्र को लाभ देने के लिए, 462.57 करोड़ रुपए की लागत से बिसत दोआब केनाल सिस्टम के रिहैबिलिटेशन प्रोजैक्ट को मंजूरी दी गई और 2021 में यह काम पूरा होने की संभावना है। मंत्री ने कहा कि कंडी नहर चरण-2 (होशियारपुर से बलाचौर) का काम 90.53 फ़ीसदी पूरा हो गया है और इसके मुकम्मल होने के बाद यह जि़ला होशियारपुर और एस.बी.एस नगर के 218 गाँवों के 29527 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई सुविधाएं मुहैया करवाएगा। स. सरकारिया ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब के लिए सिंचाई सहूलतें मुहैया करवाने के लिए 24.52 करोड़ रुपए की लागत वाली दो लिफ्ट स्कीमों को मंजूरी दी गई है। वित्तीय वर्ष 2020 -21 के दौरान जिला गुरदासपुर और अमृतसर में लाहौर ब्रांच सिस्टम और इससे सम्बन्धित कामों पर 327 करोड़ रुपए के साथ रीहैबलीटेशन, नवीनीकरण और आधुनिकीकरन किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि इस प्रोजैक्ट से लगभग 150 गाँवों को लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के जल स्रोतों की संभाल और प्रभावशाली प्रबंधन के लिए पंजाब वाटर रैगूलेशन एंड डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (पीडब्ल्यूआरडीए) का गठन किया है।

बेहतर सिंचाई सहूलतों के लिए विशेष प्रोजैक्ट

स. सरकारिया ने बताया कि कोटला ब्रांच पार्ट -2 सिस्टम पर फील्ड चैनलों के निर्माण के लिए 477.19 करोड़ रुपए की लागत वाले एक प्रोजैकट पर काम जारी है और इसके 31 -03 -2022 तक पूरा होने की संभावना है। इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने से 142658 हेक्टेयर क्षेत्रफल को बेहतर सिंचाई सहूलतों के अधीन लाया जायेगा।मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के 4 जिलों के 6 ब्लाकों में 30.21 करोड़ रुपए की लागत से 72 और गहरे ट्यूबवैल लगाने के लिए एक प्रोजैक्ट प्रक्रिया अधीन है। यह प्रोजैक्ट 31-03-2021 तक पूरा हो जायेगा और इससे 3600 हेक्टेयर क्षेत्रफल को सिंचाई सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि विभाग ने अलग-अलग ब्लाकों में सिंचाई के मकसद के लिए एस.ए.एस. नगर, रूपनगर, एस.बी.एस. नगर, होशियारपुर और पठानकोट जिलों के तटीय क्षेत्र को 195.91 करोड़ रुपए की लागत से 502 नये गहरे ट्यूबवैल लगाने के लिए एक और प्रोजैक्ट लाया गया है। यह प्रोजैक्ट मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान लगाया जायेगा और इसके दो सालों में पूरा होने की संभावना है। इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने पर 21028 हेक्टेयर क्षेत्रफल को सिंचाई के तहत लाया जा सकेगा।

शाहपुरकंडी मैन डैम का 60 फीसदी काम मुकम्मल

स. सरकारिया ने कहा कि जल स्रोत विभाग ने 2020 वर्ष के दौरान कोविड संकट के बावजूद शाहपुरकंडी मैन डैम का 60 फीसदी काम मुकम्मल कर लिया है। उम्मीद है कि इस प्रोजैक्ट से साल 2023 में बिजली उत्पादन शुरू हो जायेगा, उन्होंने कहा कि पूरा होने पर यह प्रोजैक्ट 208 मेगावाट बिजली पैदा करेगा और इसके साथ ही रणजीत सागर डैम भी पीकिंग स्टेशन के तौर पर चलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब और जम्मू कश्मीर के 37,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई सुविधा मिलेगी। पावर हाऊस का काम जनवरी 2021 में शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट से 800 करोड़ रुपए (शाहपुरकंडी का बिजली उत्पादन और आरएसडी के पीकिंग से 475 करोड़ रुपए, यूबीडीसी से 144 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बिजली लाभ और यूबीडीसी सिस्टम में सिंचाई के लिए 228 करोड़ रुपए) का लाभ होगा।

खनन विभाग शुरू करेगा वैब पोर्टल, लोग ऑनलाइन खरीद सकेंगे रेत/बजरी 

माइनिंग की गतिविधियों की बेहतर निगरानी के लिए पंजाब के खनन और भू-विज्ञान मंत्री स. सरकारिया ने कहा कि विभाग एक वैब पोर्टल तैयार कर रहा है जिसको जल्दी ही लांच किया जायेगा। इस पोर्टल के द्वारा उपभोक्ता अपनी पसंद की माइनिंग साईटों से 9/ सी.एफ.टी. की नोटीफायी दर पर आनलाइन रेत/बजरी खरीद सकेंगे। कारोबार को आसान बनाने की पहलकदमी के अंतर्गत विभाग ने अलग-अलग मंजूरियों (जैसे मिट्टी की खुदाई के साथ-साथ बी.के.ओ. के लिए आज्ञा, करस्शरज की रजिस्ट्रेशन आदि) भी आनलाइन जारी करने की व्यवस्था की है।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने रेत खनन के क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए पंजाब रेत और बजरी नीति, 2018 तैयार की है। इस नीति के अंतर्गत राज्य सरकार की तरफ से प्रगतिशील बोली के द्वारा रणनीतक ढंग के साथ स्थापित समूहों में माइनिंग ब्लाकों की नीलामी करके ठेका देती है।मंत्री ने बताया कि विभाग ने मई-जून 2019 में माइनिंग ब्लाकों की नीलामी की थी और ई-ऑकशन के द्वारा सात माइनिंग ब्लाकों में 350 लाख मीट्रिक टन सालाना खनन वाली 196 माइनिंग साईटें अलाट की थीं। इस समझौते से साल 2019-20 और 2020-21 (31 दिसंबर, 2020 तक) तक क्रमवार 110 करोड़ रुपए और 105 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस साल मार्च तक खनन से 80 करोड़ रुपए अतिरिक्त आने की संभावना है।पंजाब सरकार ने यह भी फैसला किया है कि राज्य में बड़े दरियाओं की निरंतर साफ-सफाई (डीसिलटिंग) के लिए सम्बन्धित माइनिंग ब्लाकों के मौजूदा ठेकेदारों को यह काम अलाट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल स्रोत विभाग के ड्रेनेज विंग ने 6 ब्लॉकों में 78 डीसिलटिंग साईटों की पहचान की है जिनमें 274.22 लाख मीट्रिक टन खनन/खनिज पदार्थ हैं।

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD