Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

सुखबिन्दर सिंह सरकारिया द्वारा गमाडा की ऐरोट्रोपोलिस स्कीम के अंतर्गत ज़मीन मालिकों को लेटर ऑफ इंटेंट देने के लिए ऑनलाइन वितरण शुरू

ज़मीन मालिकों को आसान तरीके और परेशानी मुक्त करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट की ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरू

Sukhbinder Singh Sarkaria, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 08 Sep 2021

Last updated on: Sep 08, 2021, 00:00 IST

आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने आज उन ज़मीनों के मालिकों को ऑनलाइन ढंग से लेटर ऑफ इंटेंट (एल.ओ.आई) जारी करने की शुरूआत की है जिनकी ज़मीन ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैल्पमैंट अथॉरटी (गमाडा) के अधीन ऐरोट्रोपोलिस प्रोजैक्ट के लिए अधिग्रहण किया गया है।डिजिटल ढंग से लेटर ऑफ इंटेंट (आज्ञा पत्र) जारी करने की इस पहलकदमी ने एल.ओ.आई. जारी करने के पुराने रिवायती ढग़ को बदल दिया है। पुड़ा भवन, एसएएस नगर में ऐरोट्रोपोलिस स्कीम के अंतर्गत अधिग्रहण की गई ज़मीन के मालिकों को एलओआई जारी करने की ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरूआत करने के मौके पर सरकारिया ने इसको एक मील पत्थर स्थापित करने वाला दिन बताया। इस मौके पर आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव सरवजीत सिंह और गमाडा के मुख्य प्रशासक प्रदीप कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे। इस नई प्रणाली में ज़मीन मालिकों को एक एसएमएस प्राप्त होता है जिसमें एक लिंक होता है जिस पर क्लिक करके वह एलओआई डाउनलोड कर सकते हैं। अब ज़मीन मालिकों को एलओआई प्राप्त करने के लिए गमाडा कार्यालय के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है। इससे लोगों का समय भी बचेगा और साथ ही उनको तेज़ी से सुपुर्दगी भी मिलेगी। ऑनलाइन एलओआई जारी करने सम्बन्धी लोगों तक सुपुर्दगी को भी सुनिश्चित बनाता है क्योंकि पिछले समय के दौरान जब एलओआई दस्ती जारी किए जाते थे तब कुछ मामलों में ज़मीन मालिकों द्वारा एलओआई न प्राप्त होने की शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं।जि़क्रयोग्य है कि गमाडा ने ऐरोट्रोपोलिस प्रोजैक्ट के ए, बी, सी और डी पॉकिट्स के विकास के लिए लगभग 1650 एकड़ ज़मीन का अधिग्रहण किया गया है, जो एस.ए.एस. नगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नज़दीक शुरू होने जा रहा है। लगभग 1460 एकड़ ज़मीन के मालिकों ने लैंड पुलिंग की चयन किया था, जिनको अब एलओआई ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं। सभी एलओआई अगले 30-40 दिनों में जारी होने की आशा है। जहाँ तक प्रोजैक्ट की प्रगति का सवाल है तो लगभग 215 करोड़ रुपए के टैंडर अलग-अलग नागरिक, सार्वजनिक स्वास्थ्य और बिजली सेवाओं को चलाने के लिए जल्द ही जारी किए जाएंगे। प्रोजैक्ट की योजना लगभग मुकम्मल हो चुकी है और वातावरण सम्बन्धी मंज़ूरी मिलने के बाद आंतरिक विकास शुरू हो जाएगा। मंज़ूरी लेने के लिए गमाडा ने पहले ही राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण को आवेदन दे दिया है।

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD