Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

सुखबिन्दर सिंह सरकारिया की मौजूदगी में शाहपुरकंडी डैम के बिजली घरों के निर्माण के लिए मैसजऱ् ओम इन्फ्रा लि. जे.वी. के साथ समझौते पर हुए हस्ताक्षर

621 करोड़ रुपए की लागत से मार्च में शुरू होगा बिजली घरों का निर्माण कार्य - जल स्रोत मंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Feb 2021

Last updated on: Feb 24, 2021, 00:00 IST

पंजाब के जल स्रोत विभाग द्वारा आज शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट के बिजली घरों (पावर हाऊस) के निर्माण के लिए मैसजऱ् ओम इन्फ्रा लि. जे.वी. के साथ समझौता किया गया। इस समझौते पर पंजाब के जल स्रोत मंत्री स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और प्रमुख सचिव जल स्रोत विभाग श्री सरवजीत सिंह की मौजूदगी में मैसजऱ् ओम इन्फ्रा लि. जे.वी. के कार्यकारी डायरैक्टर श्री भरत कोठारी और चीफ़ इंजीनियर डैम, पंजाब श्री एस के सलूजा द्वारा हस्ताक्षर किए गए।जल स्रोत मंत्री ने कहा कि ओम इन्फ्रा लि. जे.वी. द्वारा ईपीसी मोड पर 621 करोड़ रुपए की लागत से मार्च, 2021 में बिजली घरों का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। इस कार्य को 36 महीनों में मुकम्मल किया जायेगा। इन बिजली घरों की स्थापित क्षमता 206 मेगावाट (पीएच-I 3x33 एम.डब्ल्यू. पीएच-II 3x33 एम.डब्ल्यू. + 1x8 एम.डब्ल्यू) है। इन पावर हाऊसों के इलैक्ट्रोमकैनिकल वर्कस पहले ही पी.एस.पी.सी.एल. के द्वारा बी.एच.ई.एल. (भेल) द्वारा किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने पर शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट 1042 एम.यू. सालाना बिजली उत्पादन करेगा, जिसकी कीमत 415 करोड़ रुपए बनती है।

स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने कहा कि शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट राज्य में प्रदूषण रहित बिजली उत्पादन और सिंचाई प्रणाली में और सुधार लाने के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। 

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शाहपुरकंडी डैम का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और मेन डैम का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पहले ही मुकम्मल हो चुका है।जल स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव श्री सरवजीत सिंह ने बताया कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, नयी दिल्ली और राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड, नयी दिल्ली द्वारा हाल ही में जम्मू-कश्मीर की तरफ पड़ते क्षेत्र के लिए वन और वन्य जीव सम्बन्धी मंज़ूरी दे दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि हम मार्च महीने तक जम्मू-कश्मीर के साथ लगते क्षेत्र में काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं जिससे प्रोजैक्ट समय पर मुकम्मल हो सकें। इससे पंजाब और जम्मू कश्मीर के 37000 हेक्टेयर क्षेत्रफल को सिंचाई सुविधाएं मिलने के अलावा अन्य और भी कई लाभ मिलेंगे।चीफ़ इंजीनियर डैम, श्री एस.के. सलूजा ने कहा कि राज्य का यह प्रतिष्ठित प्रोजैक्ट मुकम्मल होने पर रणजीत सागर डैम को पीकिंग स्टेशन के तौर पर चलाने के योग्य बनाएगा, जिससे 100 करोड़ रुपए सालाना अतिरिक्त लाभ होगा। इसके अलावा पंजाब के सरहदी जिलों और जम्मू कश्मीर के कठुआ क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं में विस्तार करेगा। इस मौके पर चीफ़ इंजीनियर डिज़ाइन श्री एन.के. जैन और चीफ़ इंजीनियर नहर-2 श्री आर.एस. बुट्टर के अलावा शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट के अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Shahpurkandi Dam , Punjab Water Resources Department , M/s OMIL JV , Shahpurkandi Dam Project

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD