Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने गांव थथलां की श्री गुरु रविदास महाराज वेलफेयर सोसायटी को गलियों व कम्यूनिटी सैंटर के निर्माण के लिए दिया 10 लाख रुपए का चैक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 May 2020

Last updated on: May 25, 2020, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हमेशा विकास कार्यों को प्राथमिकता देती है और यह यकीनी बनाती है कि सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं का लाभ भी सही व्यक्ति तक पहुंचे। वे गांव थथलां की श्री गुरु रविदास महाराज वेलफेयर सोसायटी को गलियों व कम्यूनिटी सैंटर के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए का चैक सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वेलफेयर सोसायटियां गांवों के विकास में अहम योगदान निभा रही हैं और इनके सहयोग से गांवों की नुहार को बदला जा सकती है।कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजाओं के बारे में जानकारी होनी बहुत जरु री है, क्योंकि जानकारी से ही इन योजनाओं का फायदा उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर पंजाब सरकार गंभीर है, जिसके लिए सरकार द्वारा गांवों में मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। उन्होंने वैलफेयर सोसायटी को विश्वास दिलाया कि जहां विकास के पक्ष से गांव में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योज्य व्यक्ति को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के चलते सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाएं रखे। इसके अलावा बाहर निकलते समय मास्क  व समय-समय पर सैनेटाइजर का प्रयोग जरुर करें। उन्होंने कहा कि सावधानी अपना कर ही इस नामुराद वायरस से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकला जाए। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास वैलफेयर सोसायटी गांव थथलां के अध्य श्री बलजिंदर सिंह, श्री कुलदीप कुमार, श्री अजय कुमार टिंकू, श्री अजय कुमार, श्री अमरजीत लाल, श्री अमरीक कुमार, श्री अमृत पाल, श्री सुखविंदर सिंह, श्री बलजीत सिंह, श्री दविंदर पाल, श्री सतीश कुमार, श्री अशोक कुमार, श्री अवतार सिंह, श्री बलबीर चंद, श्री बलजीत तक्खी, श्री गोरा लाल, श्री कमलजीत लाल, श्री केवल कुमार भी मौजूद थे।  

                                            

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD