Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जम्मू-कश्मीर में जल्द ही ओला एवं उबर रेडियो टैक्सी सेवा - असगर सामून

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 18 May 2020

Last updated on: May 18, 2020, 00:00 IST

सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रमुख सचिव परिवहन असगर सामून ने कहा है कि ओला एवं उबर रेडियो टैक्सी सेवाएं केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में जल्द ही शुरू की जाएगी। प्रिसिंपल सचिव ने आईडीटीआर (इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च) कोट बलवाल में एवं आईसीसी (इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर) हरवान श्रीनगर में स्थापना की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस बात की पुश्टि की।जम्मू और कश्मीर में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए सामून ने कहा कि रेडियो टैक्सी सेवा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के अलावा यात्रियों की सुरक्षा के साथ बेहतर परिवहन सुविधा भी सुनिश्चित करेगी।  इसके अतिरिक्त टैक्नीकल, ड्राइवर जैसे टैक्सियों और ऑटो रिक्शा के मालिकों को इस सेवा में शामिल करके ओला और उबेर सेवाओं की तर्ज पर गुगल ऐप के जरिये सेवाएं दिया करेंगे। उन्होंने कहा कि टैक्सी सेवा नियमों को पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है और इसे जम्मू-कश्मीर में जल्द ही लॉन्च करने से सम्बंधित प्रक्रिया कार्यान्वयन है। बैठक में समून ने एसआरटीसी प्रबंधन को इलेक्ट्रिक बसों सहित नई बसों की शीघ्र खरीद सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा सुनिश्चित हेतु उन्हें गुरेज, लद्दाख और अन्य दूरदराज के क्षेत्रों सहित विभिन्न मार्गों पर बस सेवाएं तैनात करने के लिए निर्देष दिये।

बैठक के दौरान सामून ने संबंधित अधिकारियों को आईडीआरटी कोट बलवाल एवं आईसीसी सांबा जम्मू में निर्माणाधीन परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए एवं सुनिश्चित करने को कहा कि लंबित कार्य इस साल जून तक पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन श्रीनगर और बडगाम को भी बडगाम में आईडीआरटी की परियोजनाओं पर काम सुनिश्चित करने हेतु एवं श्रीनगर के हरवान में आईसीसी को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देष दिये।सामून ने रोड सेफ्टी फंड का जायजा लेते हुए गत वर्श खरीदे गये 110 बाइक सहित सभी सुरक्षा उपकरणों की तैनाती पर जोर दिया।  उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी फंड द्वारा 10 करोड़ रुपये प्रत्येक जिले की सुरक्षा प्रबंध हेतु उपायुक्तों को दिये जायेगे। जिनमें 50 लाख रु पर जिला सडक सुरक्षा प्रबंध हेतु होंगे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में  सडक दुर्घटनाओं में कमी के लिए रेडॉन, ब्लैक स्पोर्टस पहचानचिन्ह, कैमरों की स्थापना और अन्य आवश्यक उपकरणों के उपयोग के निर्देश दिए।बैठक में परिवहन आयुक्त, एमडी एसआरटीसी, निदेशक एसएमजी, सीई आरएंडबी, डीसी बडगाम, निदेशक वित्त परिवहन, आरटीओ जम्मू, कठुआ, कश्मीर, एसएसपी ट्रैफिक जम्मू, एडीसी श्रीनगर,  अतिरिक्त सचिव सड़क सुरक्षा परिषद, एआरटीओ सांबा, बडगाम और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Asgar Hassan Samoon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD