Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

शहर में शामिल हुए छह गांवों को शहरी फीडर के साथ जोड़ा, विधायक पिंकी ने करवाई शुरूआत

कहा, इन सभी गांवों में शहरी इलाकों जैसी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए शुरू किए गए हैं कई प्रोजेक्ट

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 17 May 2020

Last updated on: May 17, 2020, 00:00 IST

कुछ महीने पहले शहर में शामिल हुए फिरोजपुर के छह गांवों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए इन सभी गांवों की बिजली आपूर्ति को शहरी फीडर के साथ जोड़ दिया गया है। विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने शहरी फीडर के साथ सभी नए इलाकों की बिजली को जोड़ने के कार्य की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि अब इन सभी इलाकों में 24 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई मिलती रहेगी, जबकि इससे पहले इन इलाकों में ग्रामीण फीडर से सप्लाई होती थी।विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के जरिए गांव रामेवाला, हाकेवाला, बस्ती निजामदीन, बलाकी वाला खूह, बस्ती खानू वाली, खूह अमी चंद को नगर काउंसिल के तहत आने वाले शहरी एरिया में तबदील कर दिया गया था। अब ये सभी शहरी इलाके हो गए हैं और इलाकों में शहर जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। सबसे पहले 3.40 करोड़ रुपए की लागत से वाटर सप्लाई पाईपलाइन डालने का काम शुरू किया गया है, जिसके तहत सौ फीसदी घरों तक वाटर सप्लाई पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा 8.80 करोड़ रुपए की लागत से एक प्रस्ताव बनाया गया है, जिसके तहत इन सभी इलाकों में सीवरेज सिस्टम का जाल बिछाया जाएगा। ये प्रस्ताव सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।उन्होंने कहा कि इन सभी इलाकों में विकास कार्यों की श्रंखला के तहत लगातार कई काम किए जा रहे हैं, जिससे इन इलाकों के लोग काफी खुश हैं। विधायक ने कहा कि इन सभी इलाकों को शहरी इलाकों की तरह विकसित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पावर कॉम के एसडीओ संतोख सिंह, बलवीर सिंह बाठ, धर्मजीत सिंह, याकूब भट्टी, अंग्रेज सिंह, दर्शन सिंह, अजय भट्टी मौजूद थे।

 

Tags: Parminder Singh Pinky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD