Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने आइसोलेशन वार्ड का दौरा किया

  Parminder Singh Pinky, Congress, Punjab Congress, Ferozpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़िरोज़पुर , 14 May 2021

Last updated on: May 14, 2021, 00:00 IST

सिविल हस्पताल फ़िरोज़पुर में कोरोना से ग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का आज विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने दौरा किया और मरीजों के लिए किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र राज, डी एच ओ डाक्टर मीनाक्षी ढींगरा आदि भी मौजूद थे। विधायक ने बताया कि सिविल हस्पताल में कोरोणा से ग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं और यहां पर ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है ।उन्होंने कहां  कि हस्पताल में कोरोना ग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में 70 बैड़ लगाए गए हैं और जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है उन लोगों के घरों में कोरोना फतेह किटें पहुंचाई जा रही है ।उन्होंने बताया कि  हस्पताल में विशेषझ डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और स्वास्थ्य मंत्री पंजाब से लगातार मांग की जा रही है ,मगर पंजाब भर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ।उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं और इस वायरस से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करते हुए बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए जो भी जरूरी दवाइयां और ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों पर लगाने के लिए रेगुलेटर सिस्टम आदि की कमी महसूस हो रही है, उसे पूरा करने के लिए डिप्टी कमिश्नर फ़िरोज़पुर से कहा गया है कि वह जल्द से जल्द ऐसा सारा सामान सीधे कंपनी से मंगवाए और यह सामान रेड क्रॉस सोसाइटी  में रखा जाएगा जो लोग जरूरत पड़ने पर वहां से नो प्रॉफिट नो लॉस पर खरीद सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना काल के चलते किसी को भी दवाइयां, ऑक्सीजन आदि ब्लैक में बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी और अगर कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर  सिव सर्जन  डॉक्टर राजेंद्र राज ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में कोरोना से पीड़ित 22 मरीज दाखिल है और स्वास्थ्य विभाग का सारा स्टाफ मरीजों की की संभाल, कोरोना टैस्टिंग और वैक्सीन लगाने में जुटा हुआ है ।

 

Tags: Parminder Singh Pinky , Congress , Punjab Congress , Ferozpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD