Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

7 लाख रुपए की लागत से होम फॉर ब्लाइंड्स में लगा सोलर सिस्टम

बिजली उत्पादन के मामले में बनेगा आत्मनिर्भर : परमिंदर सिंह पिंकी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 29 Aug 2020

Last updated on: Aug 29, 2020, 00:00 IST

फिरोजपुर शहर में स्थित होम फॉर ब्लाइंड्स को एक बड़ी राहत प्रदान करते हुए 7 लाख रुपए की लागत से यहां एक सोलर सिस्टम लगाया गया है, जिससे न सिर्फ यह जगह बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनेगी ब्लकि मैनेजमेंट पर लाखों रुपए का बिजली बिल का बोझ भी खत्म होगा। ये जानकारी फिरोजपुर शहरी हलके के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने दी। उन्होंने बताया कि आंखों से दिव्यांग लोगों के लिए जिले में यह एकमात्र जगह है, जहां उन्हें रहने, पढ़ाई-लिखाई करने, खाने-पीने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जाती है।विधायक पिंकी ने बताया कि यहां 33 लोग रहते हैं, जोकि अपनी आंखों की रोशनी खो चुके हैं। इसमें से 16 बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई-लिखाई भी होम फॉर ब्लाइंड्स की तरफ से करवाई जा रही है। यहां से कई विद्यार्थी पीएचडी करके सरकारी नौकरी भी हासिल कर चुके हैं। कई लोगों का सिलेक्टर बतौर टीचर हो चुका है। इस होम को चलाने वाली लोकल मैनेजमेंट कमेटी के सैक्रेटरी अश्विनी शर्मा, असिस्टेंट सैक्रेटरी हरीश मोंगा और कैशियर अशोक गुप्ता ने विधायक परमिंदर सिंह पिंकी का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इससे न सिर्फ होम फॉर ब्लाइंड्स बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा ब्लकि आर्थिक बोझ भी कम होगा। बिजली बिल के लाखों रुपए की बचत होगी। उन्होंने बताया कि हर साल होम का  करीब डेढ़ लाख रुपए  बिजली का बिल आता है और इस प्रोजेक्ट से इन पैसों की बचत होगी।विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि हमें वोटबैंक की राजनीति से उपर उठकर समाज के जरूरतमंद और पिछड़े हुए वर्ग के लिए भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और यह प्रोजेक्ट इसी दिशा में उठाया गया एक छोटा सा कदम है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग भी हमारे समाज का एक अहम हिस्सा हैं और उनकी मदद करना मानवता की सच्ची सेवा है। 

 

Tags: Parminder Singh Pinky , Ferozpur , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD