Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बादलों की तरह अब कैप्टन अमरिन्दर सिंह हैं पंजाब की बर्बादी की असली जड़ - हरपाल सिंह चीमा

अफसरों-मंत्रियों को मोहरा और मुख्यमंत्री को बताया शराब माफिया समेत सभी माफीए का सरगना

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 14 May 2020

Last updated on: May 14, 2020, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर व विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि आबकारी समेत सरकारी खजाने की हो रही शरेआम लूट की असली जड़ खुद मुख्यमंत्री हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह जितनी जल्दी कुर्सी छोड़ेंगे, इसी में ही पंजाब और पंजाबियों की भलाई है।चीमा ने कांग्रेसी मंत्रियों-विधायकों को कहा कि वह अफसरों के साथ बहसबाजी करने की बजाए अपनी हाईकमान पर कैप्टन को चलता करने के लिए निर्णायक दबाव बनाएं और या फिर पंजाब और पंजाबियों के हितों के लिए अपने पदों को कुर्बान करने की हिम्मत दिखाएं।हरपाल सिंह चीमा वीरवार को चण्डीगढ़ में प्रैस कान्फ्रैंस को संबोधन कर रहे थे। इस मौके उनके साथ विधायक कुलतार सिंह संधवां, कोर समिति मैंबर गैरी बडि़ंग, सुखविन्दर सुखी, हरचन्द सिंह बरसट, मनजीत सिंह सिद्धू, प्रवक्ता गोबिन्दर मित्तल और नरिन्दर सिंह शेरगिल मौजूद थे।हरपाल सिंह चीमा ने कहा जैसे अकाली-भाजपा राज में सुखबीर सिंह बादल सभी माफीए का ‘सरगना’ था, उसी भूमिका में अब कैप्टन अमरिन्दर सिंह हैं। चीमा मुताबिक, ‘‘यह जो अफसर और मंत्री-विधायक बिल्लियों की तरह लड़ रहे हैं, यह सब तो ‘मोहरे’ हैं असली ‘अलीबाबा’ तो खुद कैप्टन अमरिन्दर सिंह हैं। जो अपने किसी शाही फार्म हाऊस में बैठ कर नीरो की तरह आनंद ले रहे हैं। दरबारी कैसे आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं और कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण पंजाब के लोग कैसे भयभीत हैं, ‘महाराजा’ को कोई परवाह नहीं। 

चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री कम से कम अपनी लोकेशन ही जनतक कर दें।हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेसियों मंत्रियों-विधायकों को कहा कि यदि तीन सालों के बाद सचमुच ही उनमें पंजाब के सरकारी खजाने और लोगों के लिए दर्द उमड़ा है तो अब वह इस बीमारी की जड़ काट कर ही दम लें।हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ‘‘कांग्रेसी मंत्रियों और विधायकों की अग्नि परीक्षा अब शुरू हो चुकी है। मोह में सेटिंग कर गए या मुकदमों से डर कर बीच में ही पीछे हट गए तो पंजाब के लोगों के लिए यह कैप्टन बादलों से भी बड़े खलनायक होंगे।’’  चीमा ने राज्य से शराब माफिया को खत्म करने के लिए दिल्ली और तामिलनाडु सरकार की तरह पंजाब में भी सरकारी शराब निगम बनाएं और शराब से होती आमदनी में 6200 करोड़ रुपए की जगह 18000 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी और हजारों नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाएं।हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी समेत बाकी सभी माफीए की ओर से पंजाब की लूट के बारे में सीधा चीफ जस्टिस की निगरानी में हाईकोर्ट के मौजूदा जजों की ‘जांच कमीशन’ बैठाने की मांग की जो समयबद्ध रिपोर्ट दे।चीमा ने कहा कि यदि कैप्टन सरकार ने माफिया और उनके समूह अफसरों-राजनीतिज्ञों के बचाव के लिए ऐसा न किया तो आम आदमी पार्टी 2022 में सत्ता में आने के उपरांत सब से पहले यह जांच कमीशन बैठाएगी और पंजाब के लोगों को इंसाफ देगी। 

 

 

Tags: Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD