Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि कोरोना महामारी के दौरान निभा रहे अहम भूमिका

देश के अन्य हिस्सों से अपने क्षेत्रों में पहुंचने वाले लोगों पर नजर रखे पंचायत प्रधान

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 12 May 2020

Last updated on: May 12, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां जिला हमीरपुर और ऊना के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और विभिन्न ग्राम पंचायत प्रधानों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में वायरस के चक्र को तोड़ने में आईसोलेशन, सामाजिक दूरी के प्रति लोगों को जागरूक करने में पंचायत प्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए लगभग एक लाख हिमाचलवासी राज्य में वापिस आए हैं और अगले कुछ दिनों में लगभग 55 हजार और लोगों के वापस आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रेड और आॅरेंज जोन से आ रहे हैं। इसलिए यह जरूरी है कि उचित स्वास्थ्य जांच हो और उन्हें क्वारन्टीन में रखा जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए ‘निगाह कार्यक्रम’ शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोरोना संक्रमण से बचने के लिए उचित प्रोटोकाॅल अपनाने के लिए राज्य के लोगों को जागरूक करना है। जय राम ठाकुर ने कहा कि पंचायत प्रधानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे देश के अन्य हिस्सों से अपने क्षेत्रों में पहुंचने वाले लोगों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाना चाहिए कि प्रधान, आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता बाहर से आने वाले लोगों के पहुंचने से पहले उनके घर पहुंचे, ताकि ऐसे लोगों के परिवार के सदस्यों को परिवार के मध्य भी सामाजिक दूरी रखने के बारे भी जागरूक किया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रधान भी लोगों को आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने के अलावा फेस मास्क और फेस कवर भी वितरित कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानों से किसी भी बीमारी के प्रभाव से बचने के लिए अपनी पंचायतों में सफाई की उचित व्यवस्था करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों को इस बीमारी से जुड़ी सामाजिक बुराई के प्रति भी शिक्षित करना चाहिए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत और गतिशील नेतृत्व के कारण कोविड-19 महामारी अन्य विकसित देशों के मुकाबले देश में कम है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से सामूहिक रूप से कोरोना महामारी से लड़ने, उचित देखभाल और सावधानी बरतते हुए महामारी के साथ ही जीवन जीने की कोशिश करने का आग्रह किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पंचायत प्रधानों को उन परिवार के सदस्यों की मदद करनी चाहिए, जिनके पास सीमित आवास सुविधा हैं। ऐसे लोगों को सामुदायिक केंद्रों, पंचायत घर और महिला मंडल भवनों इत्यादि में आईसोलेशन के लिए अलग-अलग आवास सुविधाएं प्रदान करवाएं, ताकि उचित सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जा सके।  उन्होंने कहा कि होम क्वारंनटीन में रखे लोगों पर नजर रखी जानी चाहिए ताकि वे होम क्वारंटीन का उल्लंघन न करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो जिला प्रशासन के समक्ष मामला लाया जाना चाहिए ताकि उसे संस्थागत क्वारंटीन में रखा जा सके।जय राम ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी अपने-अपने पंचायतों में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों को शुरू करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत काम में तेजी लाई जानी चाहिए और साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि उचित सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाए।ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कोविड -19 महामारी के दृष्टिगत पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करने के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया।हमीरपुर जिला के बिझड़ी खण्ड की ग्राम पंचायत जाम्बली के प्रधान सतीश सोनी, बमसन खण्ड के कक्कड़ ग्राम पंचायत की प्रधान ज्योति ठाकुर, ग्राम पंचायत अणु के प्रधान सुन्दर धीमान, ऊना जिला के अंब खण्ड की अंब टिक्का ग्राम पंचायत प्रधान दर्शन सिंह और ऊना जिला के ही अम्ब खण्ड की ग्राम पंचायत लारोली के प्रधान ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान अपने विचार सांझा किए।निदेशक ग्रामीण विकास और पंचायती राज ललित जैन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग का संचालन किया।मुख्य सचिव अनिल खाची, सचिव ग्रामीण विकास डाॅ. आर.एन. बत्ता और निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस ब्रसकोन भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD