Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

रामपुर–खनेरी की 20% नर्सिंग छात्राओं का टीबी संक्रमित होना दुर्भाग्यपूर्ण और सरकार की नाकामी : जयराम ठाकुर

टीबी उन्मूलन के लिए केंद्र हर स्तर पर योजनाएं चला रहा है और सुक्खू सरकार खामोश बैठी है

Jai Ram Thakur, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 02 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 17:42 IST

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि रामपुर–खनेरी के महात्मा गांधी मेमोरियल नर्सिंग संस्थान एवं अस्पताल में पढ़ रही 90 में से 19 नर्सिंग छात्राओं को किसी न किसी प्रकार से टीबी का संक्रमण होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। एक ही परिसर में इतनी छात्राओं के संक्रमित होने और इसके बाद भी सरकार द्वारा कोई प्रभावी कदम न उठाया जाना अत्यंत शर्मनाक है। 

नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्राओं के परिजनों द्वारा महात्मा गांधी मेमोरियल नर्सिंग संस्थान, रामपुर–खनेरी के चिकित्सा अधीक्षक को लिखा गया पत्र सरकार की नाकामी के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी उन्मूलन के युद्ध स्तर के प्रयासों को भी नाकाम करने की कहानी कह रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा देश टीबी के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रहा है। 

केंद्र सरकार द्वारा हर स्तर पर राज्यों का सहयोग किया जा रहा है। विश्व स्तरीय कंपनियों की दवाइयां हर मरीज तक पहुंचाने और संक्रमण का चक्र रोकने के लिए उपलब्ध करवाई जा रही हैं। राज्यों को मुँहमाँगा बजट दिया जा रहा है। इसके बाद भी चिकित्सा संस्थान में नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही छात्राओं का इस प्रकार से संक्रमित होना समझ से परे है। 

केंद्र सरकार के भरपूर सहयोग के बाद भी राज्य सरकार का उदासीन रवैया निंदनीय है। इतनी गंभीर समस्या के खिलाफ चल रही युद्ध स्तर की लड़ाई को सरकार द्वारा इतनी संवेदनहीनता से लिया जाना टीबी के खिलाफ मुहिम के लिए भी खतरनाक है। रामपुर–खनेरी में पढ़ रही छात्राओं के परिजनों द्वारा लिखे पत्र में यह साफ हुआ है कि कई छात्राओं को खतरनाक स्तर की एमडीआर-टीबी (मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट ट्यूबरकुलोसिस) का उपचार भी दिया जा रहा है। 

इससे स्पष्ट है कि जब छात्राओं में संक्रमण का पता चला तो उनका समुचित उपचार नहीं किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने हैरानी जताते हुए कहा कि परिजनों की ओर से आरोप लगाए गए हैं कि एक चिकित्सा संस्थान में नर्सिंग कर रही छात्राओं के टीबी से संक्रमित होने के बाद भी उन्हें झाड़फूंक (झाड़ा) करवाने की सलाह दी जा रही है। 

एक तरफ मुख्यमंत्री मंचों से विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के दावे करते हैं, दूसरी तरफ सरकार नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान में टीबी जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी का इलाज करने की बजाय झाड़फूंक की सलाह दे रही है। मुख्यमंत्री पहले दिन से ही झूठ बोलकर स्वास्थ्य व्यवस्था को चला रहे हैं। उनके झूठ और लापरवाही के परिणाम अब प्रदेश भर में सामने आ रहे हैं। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि परिजनों द्वारा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को लिखे पत्र में मेस में भी कई खामियों का उल्लेख किया गया है। शुल्क लेने के बाद भी उच्च गुणवत्ता का पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन यदि सरकार छात्राओं को उपलब्ध नहीं करवा पा रही है, तो यह पूरे तंत्र के लिए शर्मिंदगी की बात है। 

छात्राओं एवं उनके परिजनों द्वारा दी गई सभी शिकायतों पर मुख्यमंत्री उच्च स्तरीय जांच करवाकर कार्रवाई करें तथा नर्सिंग कॉलेज में फैल रहे संक्रमण को रोकने और संक्रमित छात्राओं को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD