Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेन्द्र मोदी ने वैशाख पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आज वर्चुअल रूप से वैश्विक स्तर पर आयोजित समारोह को संबोधित किया

आयोजन कोविड-19 के पीड़ितों और अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के सम्मान में वैश्विक प्रार्थना सप्ताह के रूप समर्पित किया गया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 May 2020

Last updated on: May 07, 2020, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर आज वैश्विक स्तर पर वर्चुअल रूप से आयोजित ‘वैशाख वैश्विक समारोह’ को संबोधित किया। संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), श्री प्रहलाद सिंह पटेल और युवा और खेल तथा अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री किरेन रिजिजू ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध के जीवन, शिक्षाओं और संदेश ने दुनिया भर में लोगों के जीवन को समृद्ध बनाया है। उनका संदेश किसी एक परिस्थिति या किसी एक विषय तक सीमित नहीं है। समय बदला,परिस्थितियां बदलीं,समाज की कार्यप्रणाली बदली,लेकिन भगवान बुद्ध का संदेश हमारे जीवन में निरंतर प्रवाहित होता रहा है। बुद्ध सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि एक पवित्र विचार भी है, एक ऐसा विचार जो हर मानव के दिल में धड़कता है और मानवता का मार्गदर्शन करता है।प्रधानमंत्री ने कहा मित्रों, ‘भगवान बुद्ध के प्रत्येक शब्द और प्रवचल मानवता की सेवा करने की भारत की प्रतिबद्धता को सशक्त बनाते हैं। बुद्ध,भारत के ज्ञानोदय और आत्मबोध दोनों का प्रतीक हैं। इस आत्म-साक्षात्कार के साथ,भारत पूरी मानवता,पूरे विश्व के हित में काम करना जारी रखेगा। भारत की प्रगतिविश्व की प्रगति में हमेशा सहायक होगी।इस अवसर पर श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सभी को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी और 2015में बुद्ध पूर्णिमा को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने की पहल करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री पटेल ने कहा कि भगवान बुद्ध ने हमें प्रेम और अहिंसा की शक्ति से परिचित कराया है। 

भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को यह शिक्षा दी है कि अहिंसा ज्ञान की भाषा है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को प्रेम की ताकत दिखाई है। श्री पटेल ने अपने संबोधन में भगवान बुद्ध के उपदेशों का उल्लेख भी किया।श्री किरेन रिजिजू ने कहा "मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि कोविड के समय बुद्ध पूर्णिमा को मनाने के लिए एक परिवार की तरह पूरे देश भर से लोग वर्चुअल तरीके से इकठ्ठा हुए हैं। मेरा मानना ​​है कि यह वसुधैव कुटुम्बकम का सबसे अच्छा उदाहरण है, जिसका अर्थ है कि दुनिया एक परिवार है।"भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के साथ मिलकर दुनिया भर के बौद्ध संघों के प्रमुखों की भागीदारी के साथ वर्चुअल प्रार्थना का आयोजन किया गया। कोविड-19 महामारी के कारण बुद्ध पूर्णिमा का समारोह पूरे विश्व में वर्चुअल तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इसे कोविड-19 के पीड़ितों और अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के सम्मान में  वैश्विक प्रार्थना सप्ताह के रूप समर्पित किया जा रहा है।इस अवसर पर प्रार्थना समारोह का भारत में स्थित बोधगया के महाबोधि मंदिर, सारनाथ के मूलगंध कुटी विहार और कुशीनगर के परिनिर्वाण स्तूप,  नेपाल के पवित्र उद्यान लुम्बिनी और बौधनाथ,स्वायंभु, नमो स्तूप,श्रीलंका के पवित्र और ऐतिहासिक अनुराधापुरा स्तूप परिसर में रुआंवाली महा-धारा से पिरिथ जप के अलावा अन्य लोकप्रिय बौद्ध स्थलों से भी सीधा प्रसारण किया गया।कार्यक्रम को एफबी लाइव,यूट्यूब से आईबीसी सोशल मीडिया हैंडल के साथ-साथ मंडला मोबाइल ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया गया था।इस कार्यक्रम को भारत,ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश,भूटान, कंबोडिया, चेक गणराज्य, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया,जापान, दक्षिण कोरिया, म्यांमार, मंगोलिया, मलेशिया, नेपाल, रूस, श्रीलंका, सिंगापुर,ताइवान और वियतनाम में बड़ी संख्या में दर्शकों द्वारा देखा गया ।वैशाख पूर्णिमा,भगवान बुद्ध के जीवन की तीन अहम घटनाओं- उनके जन्म,उनको को ज्ञान की प्राप्ति एवं उरके महापरिनिर्वाण के कारण विशेष महत्व रखती है।

 

Tags: Narendra Modi , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD