Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बीआरओ ने सामरिक महत्व के श्रीनगर-लेह राजमार्ग को चार महीने बाद खोला

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लद्दाख , 12 Apr 2020

Last updated on: Apr 12, 2020, 00:00 IST

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने शनिवार को लद्दाख को दुनिया के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले सामरिक महत्व के श्रीनगर-लेह राजमार्ग को खोल दिया। शुरुआत में ज़ोजिला दर्रे से करीब तेल के 18 टैंकरों और अन्य आवश्यक वस्तुओं को लेह/लद्दाख की ओर जाने की अनुमति दी गई। ज़ोजिला दर्रे में ताजा बर्फबारी के पश्चात् भी राजमार्ग को खोलने का प्रबंध किया गया।ज़ोजिला दर्रे पर भारी बर्फबारी के कारण पिछले साल दिसंबर में 425 किलोमीटर राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। लद्दाख मंडल आयुक्त के निर्देशानुसार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आवश्यक वस्तुओं के संचय की आकस्मिक आवश्यकता थी। इसे ध्यान में रखते हुए परियोजना बीकन और परियोजना विजयक की टीम ने 11,500 फीट की ऊंचाई पर ज़ोजिला के आसपास ताजा बर्फ को राजमार्ग से हटाकर सड़क को यातायात के योग्य बना दिया।इस साल की बर्फबारी ने पिछले छह दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीआरओ के प्रोजेक्ट बीकन द्वारा गगनगीर से जीरो प्वाइंट तक बर्फ को हटाने का काम किया गया और यही काम प्रोजेक्ट विजयक  ने दूसरी ओर द्रास की तरफ से किया।

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD