Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कालेज में सभी 29 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव : जय राम ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 28 Mar 2020

Last updated on: Mar 28, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण प्रदेश में लगाए गए कफ्र्यू के दृष्टिगत प्रदेश में स्थिति का जायजा लेने के लिए आज यहां से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए कि प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कफ्र्यू में छूट के दौरान उन्हें पर्याप्त मात्रा में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएं।जय राम ठाकुर ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों के समीप की दुकानों से आवश्यक वस्तुएं खरीदें और उचित सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए हर घर से केवल एक व्यक्ति को बाहर निकलने की अनुमति दी जाए।उन्होंने उपायुक्तों को यह सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए कि फार्मा उद्योगों में दवा निर्माण का कार्य प्रभावित न हो और समाज के कमजोर वर्गों को भोजन व आश्रय प्रदान करने के लिए प्रबन्ध किए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भोजन एवं आश्रय की सुविधा प्रदान करने के लिए स्कूल भवनों का उपयोग किया जा सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अंदर और अंतर्राज्यीय निर्गमन पर कम से कम चार-पांच दिन पूर्ण प्रतिबन्ध रहे, ताकि सामाजिक दूरी बनाए रखने के उद्देश्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि उपायुक्त लोगों को प्रेरित करे कि वे जहां हैं, वहीं रूके रहें तथा उनके लिए भोजन और ठहरने की उचित व्यवस्था की जाए।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के किसी व्यक्ति ने अगर बाहरी राज्य से प्रवेश किया है तो उसकी पहचान कर 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाए। उन्होंने कहा कि फसे हुए लोगों को उनकी मांग के अनुरूप राशन अथवा पका हुआ भोजन उपलब्ध करवाया जाए तथा शिविरों में सामाजिक दूरी का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए राज्य राष्ट्रीय हेल्थ मिशन में टेलीमेडिसन हब स्थापित किया जा रहा है, जिसे राज्य के विभिन्न स्थानों में स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों से जोड़ा जाएगा। यह केंद्र प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे से दो शिफ्टों में कार्य करेगा और मेडिसिन, पैडियाट्रिक्स और साईकैट्री की परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा।उन्होंने कहा कि कोविड-19 वायरस के उपचार के लिए चिन्हित तीनों मेडिकल कालेजों में वेटिंलेंटरों की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में निजी सुरक्षा उपकरण किट भी उपलब्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक प्रदेश में विदेश से 2409 लोग आए हैं, जिनमें से 724 लोगों ने 28 दिनों की आवश्यक निगरानी अवधि पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि आज टांडा मेडिकल काॅलेज में 24 और आईजीएमसी शिमला में कोविड-19 के लिए पांच लोगों की जांच की गई और सभी 29 लोगों की जांच नेगेटिव पाई गई है। प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के लिए 179 लोगों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में दाखिल कोविड-19 पोजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट भी आज नेगेटिव पाई गई है।मुख्य सचिव अनिल खाची ने उपायुक्तों को कोरोना महामारी के कारण हुए नुकसान का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को स्थानीय फलों एवं सब्जियों का प्रापण भी करना चाहिए।अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में दाखिल एक व्यक्ति की रिपोर्ट कल नेगेटिव आई थी और आज पुनः जांच में भी उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि एक अन्य रोगी को पिछले कल पोजिटिव पाया गया था, जिसकी एक सप्ताह बाद पुनः जांच की जाएगी।पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने कहा कि भ्रामक प्रचार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, प्रधान सचिव जेसी शर्मा एवं ओंकार चंद शर्मा, सचिव रजनीश, देवेश कुमार व अमिताभ अवस्थी और निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन भी बैठक में शामिल थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD